फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के साथ खास तरह से लिपटकर सोने का 5 हजार लेती है ये महिला, इंटरनेट पर हुई वायरल

Fri, 11 Jan 2019 05:17 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कभी सुना है कि गले लगाकर भी कोई पैसे कमता हो। और तो और एक महिला ने पैसा कमाने के एक ऐसा तरीका खोज निकाला है कि जिसे जानकर आप हैरान तो होंगे साथ ही इस काम को करने के लिए तुरंत भी तैयार हो जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कहीं होता भी है? कैसा रहेगा कि आप किसी को गले लगाएं और उसके लिए आपको ढेरों पैसे मिले?  
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Social Media
तो जनाब यह बिल्कुल सच है और ऐसा इसी दुनिया में हो भी रहा है। इन दिनों एक महिला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है जो सिर्फ लोगों को गले लगाती है और बड़े प्यार से सुलाती है। ऐसा कर वह हर घंटे 80 डॉलर (करीब 5,635 रुपये) कमाती है। 
विज्ञापन

3 of 8
अमेरिका के कैनजस शहर में मैरी नाम की एक ऐसी महिला है, जो लोगों को सिर्फ हग करने और लिपटकर सुलाने के लिए ही सालभर में करीब 28 लाख की कमाई कर रही है। दरअसल, मैरी एक प्रफेशनल कडलर हैं जो अपनी इस सर्विस के जरिए लोगों को रिलैक्स फील कराती हैं।

4 of 8
मैरी कहती हैं कि ऐसा करने से बॉडी से ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन रिलीज होता है, जो न सिर्फ एक व्यक्ति को खुशी महसूस करवाता है बल्कि स्ट्रेस भी कम करता है। मैरी का एक सेशन 1 घंटे से 4 घंटे तक का होता है।
विज्ञापन

5 of 8
Lawrence woman is professional cuddler
हालांकि इसके लिए भी मैरी ने कुछ कड़े नियम बनाए हुए हैं। जैसे कि क्लाइंट्स को पूरे वक्त कपड़ों में होना चाहिए और सेशन के दौरान किसी भी तरह का कोई फिजिकल डिजायर भी नहीं होना चाहिए। गर्मियों में शॉर्ट्स चल सकते हैं, लेकिन ये ज्यादा छोटे नहीं होने चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 8
Professional Cuddler - फोटो : ksnt.com
दिलचस्प बात तो यह है कि मैरी के पास जो लोग आते हैं उनमें सिंगल से लेकर शादीशुदा और विधवा तक शामिल हैं। वे लोग भी मैरी के पास आते हैं, जो अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में बेहद खुश हैं। मैरी खुद भी रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दिलचस्प है कि उनके बॉयफ्रेंड को इस काम से कोई परहेज नहीं।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Social Media
मैरी कहती हैं कि मेरे ब्वॉफ्रेंड्स मेरे इस काम के बारे में जानते हैं और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं। आखिर वे जानते हैं कि यह कोई सेक्शुअल ऐक्टिविटी नहीं है। मैरी अपने इस काम को बेहद मजे से कर रही हैं। आखिर उन्हें भी तो इससे काफी फायदा हुआ है। मैरी अब न सिर्फ अच्छी नींद ले पाती हैं, बल्कि उनका स्ट्रेस भी काफी कम हुआ है और एनर्जी भी बढ़ी है। 
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें...

8 of 8
- फोटो : Social Media



(साभार- ksnt.com)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें