फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Dangerous Lake: दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल, पानी में बन सकते हैं पत्थर

Thu, 12 Feb 2026 05:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Most Dangerous Lake: दुनिया में एक इतनी खतरनाक झील है कि उसके भीतर जाने पर इंसान और जानवर पत्थर बन सकते हैं। आइए आज हम आपके इस झील के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल - फोटो : Adobe Stock
Most Dangerous Lake: दुनियाभर में कई ऐसी झील और नदियां हैं, जिन्हें खतरनाक माना जाता है। एक ऐसी ही झील है, जिसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हैं। साल 2013 में इस झील की डरा देने वाली तस्वीरें सामने आई थीं। इस झील का नाम नैट्रॉन है। 

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर निक ब्रांट ने इस झील (Lake Natron) की तस्वीरें ली थीं। इन तस्वीरों में जानवरों की जम चुकीं लाशें थीं। इस झील के पानी के कारण जानवर पत्थर में बदल गए थे। इन दर्दनाक तस्वीरों को देखने के बाद दुनियाभर के लोग हैरान हो गए थे। 

इस खतरनाक और खूबसूरत झील का नाम नैट्रॉन झील (Lake Natron) है जो तंजानिया में स्थित हैं। अरुशा क्षेत्र के उत्तरी नागोरोंगोरो जिले में स्थित नैट्रॉन झील को नमक का झील या क्षारीय झील कहा जाता है। माना जाता है कि यह झील बेहद खतरनाक है। बताया जाता है कि इस झील के संपर्क में आने वाला जीव पत्थर बन जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल - फोटो : Adobe Stock
दरअसल नैट्रॉन झील वन्यजीवों का घर माना जाता है। इस झील के पानी में पीएच की मात्रा लगभग 12 है। यह घरेलू ब्लीच के बराबर होता है। इस झील के पानी में शिकारी जीव अधिक समय तक जिंदा नहीं रह सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल - फोटो : Adobe Stock
Ol Doinyo Lengai ज्वालामुखी की वजह से इस झील का पानी खारा है। यह ज्वालामुखी दुनिया की पहली ऐसी झील है जिससे अजीब लावा यानी नैट्रोकार्बोनाटाइट बाहर आता है। नमक की झील के आसपास की पहाड़ियों से सोडियम कार्बोनेट और अन्य खनिजों को नैट्रोकार्बोनाइट में खींचने की वजह से पानी खारा हो गया है। इस झील के पानी में पीएच की मात्रा अधिक होने की वजह से अधिकतर जानवरों की त्वचा और आखें जल जाती हैं। इसके साथ ही अधिक देर तक पानी में रहने की वजह से जानवर मर जाते हैं। 

Viral: शादी में सिगरेट-गुटखे से हुआ मेहमानों का स्वागत, लोग बोले- फ्री में ये मिलना किसी रॉयल ट्रीट से कम नहीं

4 of 5
दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल - फोटो : Adobe Stock
फ्लेमिंगो (राजहंस) पर त्वचा सख्त और पपड़ीदार होने की वजह से पानी का प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन इंसान की त्वचा नरम होती है। कभी 60 डिग्री सेल्सियस तक इस झील का पानी गर्म हो जाता है। यह नमक की झील आपको पत्थर तो नहीं बना पाती है, लेकिन त्वचा पर ऐसा कोई घाव हो जाए जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। 

Epstein Files: एपस्टीन की वसीयत में किस महिला का लिखा है नाम? आत्महत्या से पहले की थी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया की सबसे खतरनाक झील! जिसके पानी का रंग है खून जैसा लाल - फोटो : Adobe Stock
इस झील के पानी में इंसान जितनी देर तक रुकता है और उतना ही जलता है। लेकिन बारिश के मौसम में पानी में पीएच की मात्रा बदलती रहती है। परिस्थियां अगर खराब हुईं तो इंसान बुरी तरह जल सकता है। इसलिए इस झील को बेहद खतरनाक कहा जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें