फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिलकश नजारे की तस्वीर नहीं ले सकते आप, वजह जान भर आएगा आपका दिल

Tue, 04 Jul 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 10
bergun
अगर आप छुट्टियों में कहीं घूमने न जा पाएं तो दुख होता है। लेकिन जब हमारा कोई दोस्त या रिश्तेदार एक शानदार ट्रिप से लौटते ही एक से बढ़कर एक पिक्चर अपलो़ड करता है, तो उन्हें देख दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 10
bergun
शायद हमारी इसी तकलीफ को समझते हुए इस गांव के लोगों ने फैसला किया कि कम से कम वो इस नजारे की तस्वीर तो किसी को नहीं लेने देंगे।
 
विज्ञापन

3 of 10
bergun
स्विटजरलैंड में बसा है यह दिलकश नजारों वाला गांव बर्गुन। यहां बकायदा बोर्ड लगाकर फोटोग्राफी न करने की चेतावनी दी गई है। पकड़े जाने पर 5 यूरो यानी करीब 370 रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा।

अगली स्लाइड में जानें बैन लगाए जाने की वजह...

4 of 10
bergun
यहां के लोगों ने बताया कि फोटोग्राफी पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया क्योंकि वे नहीं चाहते कि गांव की खूबसूरती जगजाहिर करते हुए इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालें और बाकी लोग जो यहां आने में समर्थ नहीं उन्हें तस्वीरें देखकर दुख हो।
विज्ञापन

5 of 10
bergun
हालांकि, बैन का उल्लंघन करते हुए कई लोगों ने न सिर्फ यहां फोटोग्राफी की, बल्कि उस बोर्ड के साथ भी सेल्फी ली जिसमें इस प्रतिबंध से जुड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

6 of 10
bergun
कहा तो यह भी जा रहा है कि बैन लगाने के पीछे का मकसद यहां पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

7 of 10
bergun
यहां फोटोग्राफी की मनाही के फैसले की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई। कुछ लोगों ने यहां के प्रशासन की तुलना उत्तर कोरिया तक से कर डाली। 

8 of 10
bergun
फोटोग्राफी पर बैन लगाने के पीछे वजह जो भी हो, पर सच तो यह है कि यह गांव वाकई बेहद खूबसूरत है।

9 of 10
bergun
इन तस्वीरों को देखकर निराशा तो होती है कि हम फिलहाल खुद वहां जाकर इस खूबसूरती को अपनी आखों में नहीं समेट सकते।
विज्ञापन

10 of 10
bergun
लेकिन सुकून इस बात का है कि कम से कम कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिनकी हर सुबह यहां होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें