अपने घर से निकलकर दोस्त के घर जाने के लिए जैसे ही इस लड़की ने घर का दरवाजा खोला बाहर चल रही बर्फ की तेज आंधी ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। घर के पास ही वो गिर पड़ी और देखते ही देखते जमीन पर बर्फ की तरह जम गई।
मौत की गोद में समा गई थी ये लड़की पर फिर जो हुआ...
2 of 5
उसका पूरा शरीर फ्रोजन मीट की तरह अकड़ गया। उसकी आंखे जम गईं। उसके होंठ खुले रह गए। करीब 20 मिनट तक वो लड़की इसी हालत में सड़क पर पड़ी रही। काफी देर बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उस लड़की का शरीर कुछ तरह से जम गया था कि उसे उठाकर ले जाना भी मुश्किल था।
मौत की गोद में समा गई थी ये लड़की पर फिर जो हुआ...
3 of 5
लेकिन सबसे अजीब बात तब हुई जब अस्पताल में डॉक्टरों ने उस लड़की को देखकर कहा कि वो अभी भी जिंदा है। लड़की की आंखें जम गईं थी लेकिन हैरत की बात है कि उसकी सांसे चल रहीं थीं।
मौत की गोद में समा गई थी ये लड़की पर फिर जो हुआ...
4 of 5
आपको बता दें कि उस लड़की के शरीर को देखने पर कोई ये नहीं कह सकता था कि इतनी देर सड़क पर ऐसे पड़े रहने के बाद भी कोई मौत को इस तरह से चखमा दे सकता है। पहले डॉक्टरों को उसकी नसें भी नहीं मिल रहीं थीं लेकिन उसकी धड़कने चल रही थीं।