फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: भारत की ऐसी रहस्यमयी जगहें, जहां विज्ञान भी हो गया फेल

Sat, 12 Feb 2022 10:57 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत की रहस्यमयी जगहें - फोटो : istock
भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो रहस्यों से भरी हुई हैं। कई जगहें एलियंस की वजह से तो कई भूतों की वजह से रहस्यमयी मानी जाती हैं। इन जगहों से जुड़ा रहस्य क्या है? इसका जवाब आज तक विज्ञान भी नहीं खोज पाया। भारत की इमारतें ना जाने कितने दशकों के इतिहास को संजोए बैठी हैं। भारत जितना ऐतिहासिक है, उतना रहस्यमय भी है। आज आपको देश की कुछ ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं...

शापित गांव 

राजस्थान के कुलधरा गांव की आबादी कभी 1500 हुआ करती थी, लेकिन एक दिन रातों रात सभी लोग गायब हो गए। तब से लेकर आज तक कोई उस गांव में नहीं बस पाया है। लोग दावा करते हैं कि यह गांव करीब 200 सालों से वीरान पड़ा है। यह गांव जैसलमेर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गांव 1291 में पालीवाल पंडितों द्वारा बसाया गया था। एक दिन अचानक लोग रात में गायब हो गए, तब से ही इस गांव को भुतहा मान लिया गया। तब से ही लोग इस गांव को भुतहा कहते हैं। लेकिन लोग कहां चले गए यह रहस्य आज तक बना हुआ है। 

विज्ञापन

2 of 5
भारत की रहस्यमयी जगहें - फोटो : istock

दमस बीच

गुजरात के समुद्री तट पर स्थित दमस बीच भी रहस्य से भरा हुआ है। यहां पर हमेशा पर्यटक आते रहते हैं। पर्यटक इस बीच का जमकर लुत्फ उठाते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की बातें सुनने के बाद अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाती है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस बीच पर अदृश्य ताकतें रहती हैं। सूर्य के अस्त होने के बाद इस बीच पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती हैं। किसी समय यहां कब्रें हुआ करती थीं।

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock

डी.सूजा चॉल

डी.सूजा चॉल, महिम, मुंबई में स्थित है। दावा किया जाता है कि इस चॉल के आस-पास एक भूतनी की आत्मा भटकती है। यह करीब 25 साल पहले इसी चॉल में रहती थी। वह एक रात कुएं पर पानी भरने गई थी गलती से कुएं में गिर गई और मर गई। फिलहाल अब यह कुआं बंद कर दिया गया है। लोगों का दावा है कि तब से ही उसकी आत्मा चॉल में भटक रही है।

4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock

जी.पी ब्लाक

मेरठ के इस इलाके के बारे में कई रहस्य हैं। बताया जाता है कि यहां लाल रंग की साड़ी पहनकर एक औरत कभी बिल्डिंग के ऊपर तो कभी बिल्डिंग से बाहर आते हुए दिखती है। कुछ लोगों का दावा है कि यहां चार लड़कों को घर में टेबल पर बीयर पीते भी देखा गया है। इन अजीबो-गरीब घटनाओं की वजह से लोगों ने अब इसके अंदर नहीं जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock

दिल्ली कैंट

दिल्ली कैंट से जाने वाले लोग अजीबो-गरीब दावा करते हैं। उन लोगों का दावा है कि यहां से जाने पर सफेद साड़ी पहने एक लड़की दिखाई देती है और वो लोगों से लिफ्ट मांगती है। अगर कोई लिफ्ट नहीं देता है, तो वह उसके पीछे दौड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें