फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Dangerous Dog: ये हैं दुनिया के 6 सबसे खतरनाक कुत्ते, कुछ मिनटों में ही ले सकते हैं किसी की जान

Wed, 05 Mar 2025 12:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Most Dangerous Dog: कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। इसके साथ ही अपने मालिक के प्रति बेहद वफादार भी होते हैं। कुत्ते बहुत समझदार होते हैं, लेकिन दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खुंखार और खतरनाक होती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ये हैं दुनिया के 6 सबसे खतरनाक कुत्ते - फोटो : Adobe Stock
Most Dangerous Dog: कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। इसके साथ ही अपने मालिक के प्रति बेहद वफादार भी होते हैं। कुत्ते बहुत समझदार होते हैं, लेकिन दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खुंखार और खतरनाक होती हैं। खतरे की आहट होने पर वह सामने वाले पर अटैक कर देते हैं। इनके चंगुल से बच पाना नामुमकिन होता है। अगर आपके पास भी ऐसे कुत्ते हैं, तो आप सावधान हो जाइए। आज हम आपको कुत्तों की कुछ ऐसी ही प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पिटबुल 

पिटबुल भी दुनिया के खतरनाक कुत्तों में शामिल हैं।  पिटबुल नस्ल के कुत्तों को उनके आक्रामक रवैये के लिए जाना जाता है। यह बहुत खतरनाक होते हैं। इस नस्ल के कुत्तों पर भरोसा करना ठीक नहीं है, क्योंकि किसी की भी चार मिनट के अंदर जान ले सकते हैं। हालांकि, माना जाता है कि यह अपने मालिक के साथ वफादारी, दोस्ताना और भरोसे के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
जर्मन शेफर्ड सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है - फोटो : Adobe Stock
जर्मन शेफर्ड
 
इस कुत्ते की प्रजाति जर्मनी की है। माना जाता है कि  जर्मन शेफर्ड को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस नस्ल के कुत्ते अपनी ताकत और निडरता के लिए दुनियाभर में जान जाते हैं। जर्मन शेफर्ड जितने खतरनाक होते हैं उतने मिलनसार भी। इनको जरा सी भी खतरे की आहट होती है, तो किसी पर भी हमला कर देते हैं। यब बहुत फूर्तीले और तेज भी होते हैं। यह कुत्ता किसी पर हमला पांच मिनट में उसकी जान ले सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
टोसा इनु एक दुर्लभ नस्ल का कुत्ता है - फोटो : Adobe Stock
टोसा इनु

टोसा इनु कुत्ता भी खतरनाक कुत्तों में शामिल है। टोसा इनु जापान में पाई जाने वाली एक दुर्लभ नस्ल का कुत्ता है। यहे बेहद फुर्तीला और तेज कुत्ता है। यह कुत्ता किसी को सिर्फ दो मिनट में मार सकता है। इसलिए यह बेहद खतरनाक माना जाता है। 

Sunita Williams: कब पृथ्वी पर वापस आएंगी सुनीता विलियम्स? नासा ने बताया, यहां जानिए सभी जानकारी

4 of 6
दूसरे कुत्तों और अनजान लोगों से नफरत करता है रोटवीलर - फोटो : Adobe Stock
रोटवीलर

दुनिया की सबसे खतरनाक कुत्तों की प्रजाति में रोटवीलर का नाम शामिल है। इस कुत्ते का शरीर गठीला और जबड़े बेहद शक्तिशाली होते हैं। इस नस्ल के कुत्ते दूसरे कुत्तों और अनजान लोगों से नफरत करते हैं। रोटवीलर जरा सा भी खतरा महसूस होने पर किसी पर भी हमला कर देते हैं। अगर जब इन्हें महसूस होता है कि इनके मालिक गुस्से में हैं, तो ये बेहद खतरनाक हो सकते हैं। यह भी तीन मिनट में किसी की जान ले सकता है। 

Aurangzeb: कौन था औरंगजेब? गद्दी के लिए भाईयों की भी करा दी थी हत्या, जानिए सबसे क्रूर मुगल शासक के बारे में
विज्ञापन

5 of 6
चाउ-चाउ नस्ल के कुत्ते बेहद खतरनाक होते हैं - फोटो : Adobe Stock
चाउ-चाउ 

चीन में पाए जाने जाने चाउ-चाउ डॉग दिखने में बेहद शांत होते हैं, लेकिन इस नस्ल के कुत्ते बेहद खतरनाक होते हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में यह शामिल हैं। इनकी मर्जी के बिना इनके पास कोई भी नहीं जाता सकता है, क्योंकि ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। 

Viral Video: दुल्हन के सामने दूल्हे ने किया ऐसा डांस, वीडियो हो गया वायरल, लोग बोले- लड़का कितना शर्मिला है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुनिया के सबसे खतरनाक प्रजाति के कुत्तों में शामिल है - फोटो : Adobe Stock
प्रेसा कैनारियो

दुनिया के सबसे खतरनाक प्रजाति के कुत्तों में प्रेसा कैनारियो भी शामिल है। अफ्रीका में पाए जाने वाले इस प्रजाति के कुत्तों का वजन इंसान के बराबर होता है। यह 60 किली तक होते हैं। इनको बेहद खतरनाक माना जाता है। अगर यह किसी पर हमला करते हैं तो उसका बचना बेहद मुश्किल होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें