सर्दियों का मौसम आ गया है। ऐसे में लोगों ने अपने-अपने स्वेटर, जैकेट, कंबल, रजाई सब निकाल लिए हैं, ताकि ठंड से बच सकें। हालांकि भारत में कुछ ही ऐसे इलाके हैं, जहां ज्यादा ठंड पड़ती है। इनमें कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि जगहें हैं। यहां तापमान कभी-कभी शून्य से भी चला जाता है और भारी बर्फबारी होती है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप दुनिया के उन पांच सबसे ठंडे देशों के बारे में जानते हैं, जिनके कुछ इलाके तो पूरे साल बर्फ की चादर से ढंके रहते हैं। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में...