फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Science News: दुनिया में आने वाली है तबाही? प्रशांत महासागर के नीचे मची है बड़ी हलचल, वैज्ञानिकों का खुलासा

Tue, 04 Nov 2025 06:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Science News: वैज्ञानिकों ने धरती को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। वैज्ञानिकों की खोज के मुताबिक, प्रशांत महासागर के नीचे कनाडा के वैंकूवर द्वीप के पास एक टेक्टॉनिक प्लेट दो भागों में बंट रही है।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया में आने वाली है तबाही? प्रशांत महासागर के नीचे मची है बड़ी हलचल - फोटो : Adobe Stock
Science News: वैज्ञानिकों ने धरती को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। वैज्ञानिकों की खोज के मुताबिक, प्रशांत महासागर के नीचे कनाडा के वैंकूवर द्वीप के पास एक टेक्टॉनिक प्लेट दो भागों में बंट रही है। इस जगह को कैस्केडिया सबडक्शन जोन कहा जाता है। नए शोध में पता चला है कि यह जोन अपनी मौत के करीब पहुंच रहा है। अब सवाल है कि क्या इससे बड़ा भूकंप या प्रलय आएगा? साइंस एडवांसेज जर्नल में यह शोध प्रकाशित हुआ है। 

कैसे काम करती हैं टेक्टॉनिक प्लेट्स?

धरती की ऊपरी सतह यानी क्रस्ट कई प्लेट्स में बंटी है? यह प्लेट्स गर्म, अर्ध-पिघली चट्टानों के ऊपर तैरती रहती हैं और पस में जुड़ी होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे हिलती रहती हैं। कभी आपस में रगड़ खाती हैं और अलग भी होती हैं। सबडक्शन सबसे खतरनाक प्रक्रिया है, जब एक प्लेट दूसरी के नीचे सरक जाती है। इससे ज्वालामुखी फूटते हैं और भूकंप आते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया में आने वाली है तबाही? प्रशांत महासागर के नीचे मची है बड़ी हलचल - फोटो : Adobe Stock
प्रशांत महासागर के उत्तरी भाग में कैस्केडिया सबडक्शन जोन है, जहां चार प्लेट्स मिलती हैं, वो एक्सप्लोरर, जुआन डे फ्यूका, पैसिफिक और नॉर्थ अमेरिकन हैं। एक्सप्लोरर और जुआन डे फ्यूका प्लेट्स नॉर्थ अमेरिकन प्लेट के नीचे सरक रही हैं। यह जगह बेहद जटिल है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया में आने वाली है तबाही? प्रशांत महासागर के नीचे मची है बड़ी हलचल - फोटो : Freepik
लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक ब्रैंडन शक का कहना है कि सबडक्शन जोन की शुरुआत करना ट्रेन को किसी पर पहाड़ी पर चढ़ाने की तरह है, जिसमें बहुत मेहनत लगती है। अगर एक बार शुरू हो जाती है, तो ट्रेन पहाड़ से नीचे दौड़ने लगती है और रुकना कठिन हो जाता है। इसे खत्म करने के लिए बड़ा हादसा चाहिए होता है। जैसे ट्रेन का पटरी से उतरना।  

Country of Canals: दुनिया में किसे कहा जाता है नहरों का देश? सिर्फ एक ही शहर में हैं 165 से ज्यादा नहरें

4 of 5
दुनिया में आने वाली है तबाही? प्रशांत महासागर के नीचे मची है बड़ी हलचल - फोटो : Adobe Stock
समुद्र के नीचे क्या मची है हलचल? 

वैज्ञानिक ब्रैंडन शक और उनके साथी वैज्ञानिकों ने एक जहाज से सिस्मिक इमेजिंग की है। यह समुद्र तल से ध्वनि तरंगें भेजने की तरह है। उन्होंने भूकंप की तरंगों का भी इस्तेमाल किया है, जो पृथ्वी के अंदर उछल-उछल कर आती हैं। इससे जानकारी मिली कि कैस्केडिया के उत्तरी सिरे पर एक्सप्लोरर प्लेट टूट रही है। 

Baba Vanga: क्या 2026 में छिड़ेगा विश्वयुद्ध और दुनिया का हो जाएगा विनाश? बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने डराया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया में आने वाली है तबाही? प्रशांत महासागर के नीचे मची है बड़ी हलचल - फोटो : Adobe Stock
वहां पर कई बड़े फॉल्ट्स और फ्रैक्चर्स की खोज हुई है। इसमें सबसे बड़ा एक 75 किलोमीटर लंबा फॉल्ट है, जो प्लेट को दो भाग में बांट रहा है। ये हिस्से अभी पूरी तरह अलग नहीं हुए, लेकिन बहुत तनाव में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें