स्मृति मंधाना
- फोटो : BCCI Women
स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना सिर्फ एक क्रिकेट स्टार नहीं, बल्कि एक ब्रांड हैं। उनकी कुल संपत्ति 32-34 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। वह बीसीसीआई के ग्रेड ए अनुबंध से सालाना 50 लाख रुपये कमाती हैं और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तानी करते हुए 3.4 करोड़ रुपये प्रति संस्करण कमाती हैं।
मैदान से बाहर, वह Hyundai, Nike, और Red Bull जैसी बड़ी कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर हैं, जिनसे प्रति अनुबंध 50-75 लाख रुपये तक की कमाई होती है। स्मृति के पास सांगली में एक खूबसूरत घर है, जिसमें जिम, थिएटर और उनका खुद का SM-18 स्पोर्ट्स कैफे भी है। उनकी सादगी, अनुशासन और आकर्षण ने उन्हें भारत की सबसे लोकप्रिय महिला एथलीटों में शामिल किया है।