फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस देश में अभी चल रहा साल 2013, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

Wed, 12 Jan 2022 05:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इस देश में अभी चल रहा साल 2013 - फोटो : Pixabay
दुनिया नए साल में प्रवेश कर चुकी है। अब लोग नए साल का जश्न मनाने के बाद अपने काम पर लौट गए हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा देश है जहां अभी साल 2013 चल रहा है। यह एक अफ्रीकी देश है जिसका नाम इथियोपिया है। इथियोपिया का कैलेंडर दुनिया के कैलेंडर से 7 साल, 3 महीने पीछे चलता है।

यह अफ्रीकी देश दुनिया से कई और मामलों में बिल्कुल अलग है। जहां दूसरे देशों में 12 महीना होता है, तो वहीं इस देश में 13 महीने का एक साल होता है। इथियोपिया की जनसंख्या करीब 85 लाख है जो अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। इथियोपिया का कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से करीब पौने आठ साल पीछे है। यहा पर नया साल एक जनवरी को नहीं मनाया जाता है, बल्कि 11 सितंबर को लोग नया साल मनाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
इस देश में अभी चल रहा साल 2013 - फोटो : Pixabay
साल 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर शुरू हुआ था। इससे पहले इथियोपिया में जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है जो देश कैथोलिक चर्च को मानते थे उन्होंने नया कैलेंडर स्वीकार कर लिया। लेकिन कई देशों ने इस कैलेंडर को स्वीकार नहीं किया और इसका विरोध कर रहे थे। इन देशों में इथियोपिया भी शामिल था।
विज्ञापन

3 of 4
इस देश में अभी चल रहा साल 2013 - फोटो : Pixabay
इथियोपिया के लोग ऑर्थोडॉक्स चर्च को मानते हैं। 7 बीसी में ईसा मसीह का जन्म हुआ जिसके मुताबिक, कैलेंडर की गिनती शुरू हुई। जबकि दूसरे देशों में ईसा मसीह का जन्म AD1 में माना जाता है। इसकी वजह से अभी तक यहां के कैलेंडर में साल 2013 चल रहा है जबकि दुनिया में 2022 शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन

4 of 4
इस देश में अभी चल रहा साल 2013 - फोटो : Pixabay
इथियोपियन कैलेंडर में 13 महीने का एक साल होता है जिसमें 12 महीने 30 दिन के होते हैं। अंतिम महीने को यहां पर पाग्युमे कहा जाता है जिसमें पांच या छह दिन होते हैं। साल की गिनती में नहीं आने वाले दिनों को जोड़कर इस महीने को बनाया जाता है। सबसे बड़ी खासियत है कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल सबसे ज्यादा जगहें इथियोपिया की हैं। यहां की सुंदरता देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें