फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो 12 शख्स, जो चंद्रमा की सतह पर अपने कदम रख रच चुके हैं इतिहास

Fri, 19 Jul 2019 05:51 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
अंतरिक्ष यात्री - फोटो : NASA
'ये इंसान का एक छोटा सा कदम है और मानवता की लंबी छलांग है'। चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले इंसान नील आर्मस्ट्रान्ग ने ये बात कही थी। 20 जुलाई, 1969 को इस अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ने इतिहास रच दिया था। तब से लेकर अब तक सिर्फ 12 लोग ही चांद पर कदम रखने में सफल रहे हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से लोग हैं, जो चंद्रमा की सतह पर कदम रख चुके हैं...
विज्ञापन

2 of 13
नील आर्मस्ट्रान्ग - फोटो : File photo
चांद पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रान्ग हैं, ये तो आप जानते ही हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नील अंतरिक्ष यात्री बनने से पहले नौसेना में थे। नौसेना में रहते हुए उन्होंने कोरिया युद्ध में भी हिस्सा लिया था। वो एक प्रोफेसर भी थे। नासा से सेवानिवृत होने के बाद वो एक कॉलेज में पढ़ाया करते थे। पांच अगस्त 1930 को अमेरिका के ओहियो में जन्मे नील आर्मस्ट्रान्ग का साल 2012 में 82 साल की उम्र में निधन हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 13
बज एल्ड्रिन, अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
बज एल्ड्रिन चांद पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। वह भी नील आर्मस्ट्रान्ग के साथ अपोलो 11 मिशन पर गए थे। 20 जनवरी, 1930 को जन्मे बज एल्ड्रिन एयर फोर्स के एक पायलट भी थे। फिलहाल वह फ्लोरिडा में रहते हैं। 

4 of 13
पेटे कॉनराड, अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के तीसरे इंसान पेटे कॉनराड हैं। वह अपोलो 12 मिशन का हिस्सा थे, जो नवंबर 1969 में चंद्रमा पर गया था। साल 1999 में 69 वर्ष की आयु में मोटरसाइकिल दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 13
एलन बीन, अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
अपोलो 12 मिशन के ही सदस्य रहे एलन बीन चंद्रमा पर कदम रखने वाले दुनिया के चौथे शख्स थे। वह साल 1981 में नासा से सेवानिवृत हो गए थे। उसके बाद वह एक पेंटर बन गए थे। उन्होंने अपनी पेंटिंग्स में अपने अंतरिक्ष सूट के टुकड़े का इस्तेमाल किया था। 15 मार्च 1932 को जन्मे एलन का 26 मई, 2018 को 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। 
विज्ञापन

6 of 13
एलन शेपर्ड, अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
चंद्रमा की धरती पर कदम रखने वाले दुनिया के पांचवें व्यक्ति एलन शेपर्ड थे। वह नासा के अपोलो 14 मिशन का हिस्सा थे। साल 1971 में उन्होंने चांद पर कदम रखा था। उससे पहले 1961 में अंतरिक्ष में जाने वाले वो पहले अमेरिकी बने थे। 18 नवंबर, 1923 को जन्मे शेपर्ड का साल 1998 में 74 साल की उम्र में देहांत हो गया था। 
विज्ञापन

7 of 13
एडगर मिशेल, अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
अपोलो 14 मिशन का ही हिस्सा रहे एडगर मिशेल चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के छठे इंसान थे। छह फरवरी, 1971 को उन्होंने यह कारनामा किया था। 17 सितंबर, 1930 को टेक्सास में जन्मे मिशेल की 85 वर्ष की आयु में साल 2016 में फ्लोरिडा में मृत्यु हो गई थी। 

8 of 13
डेविड स्कॉट, अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
नासा के अपोलो 15 मिशन के कमांडर रहे डेविड स्कॉट चंद्रमा पर कदम रखने वाले दुनिया के सातवें व्यक्ति हैं। स्कॉट ने तीन बार अंतरिक्ष की यात्रा की है। वह किसी भी अपोलो मिशन के एकमात्र जीवित कमांडर हैं जो चंद्रमा की सतह पर उतरे थे। 

9 of 13
जेम्स इरविन, अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
चांद पर कदम रखने वाले आठवें शख्स जेम्स इरविन थे। वह भी अपोलो 15 मिशन के सदस्य थे। साल 1991 में 61 साल की उम्र में उनकी मौत हार्ट अटैक से हो गई थी। वह चांद पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में से सबसे पहले मरने वाले शख्स हैं। 

10 of 13
जॉन यंग, अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
जॉन यंग चंद्रमा की धरती पर कदम रखने वाले नौवें शख्स हैं। उन्होंने यह कारनामा अप्रैल 1972 में किया था। वह नासा के अपोलो 16 मिशन के कमांडर थे। जॉन यंग ने करीब 42 साल तक नासा के लिए काम किया और साल 2004 में सेवानिवृत हो गए। पांच जनवरी, 2018 को 87 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। 

11 of 13
चार्ल्स ड्यूक, अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
चार्ल्स ड्यूक चंद्रमा पर जाने वाले दुनिया के 10वें शख्स हैं। वह भी अपोलो 16 मिशन का हिस्सा थे। साल 1975 में वो नासा से रिटायर हो गए थे। फिलहाल वह टेक्सास में रहते हैं। 

12 of 13
यूजीन सेरनन, अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
यूजीन सेरनन चांद पर जाने वाले दुनिया के 11वें व्यक्ति थे। साथ ही वह ऐसे शख्स भी थे, जिन्होंने आखिरी बार चंद्रमा की धरती पर अपने कदमों के निशान छोड़े। वह अपोलो 17 के सदस्य थे। साल 2017 में 82 साल की उम्र में टेक्सास में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

13 of 13
हैरिसन स्मिट, अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
हैरिसन श्मिट चंद्रमा पर कदम रखने वाले दुनिया के 12वें व्यक्ति हैं। वह भी अपोलो 17 मिशन का हिस्सा थे। हैरिसन एक भूविज्ञानी हैं। फिलहाल उनकी उम्र 84 है और वो न्यू मेक्सिको में रहते हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें