फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में नेताजी चप्पल बांट कह रहे, वादे पूरे ना करूं तो इसी से मेरी पिटाई करना...

Fri, 23 Nov 2018 02:05 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
TELANGANA akula hanumanth
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर है। तमाम नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमा रहे हैं। तेलंगाना में एक नेता जी का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां नेताजी हाथों में चप्पल लेकर घूमते दिख रहे हैं, हालांकि चप्पल नेता जी का चुनाव चिह्न नहीं है। नेता जी वोटरों को चप्पल देकर ऐसी अपील भी कर रहे हैं जिसे जानकर आप लोटपोट हो जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : ani
दरअसल, तेलंगाना में कोर्ताला विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अकुला हनुमंत लोगों को चप्पल बांटते हुए नजर आ रहे हैं। अकुला वोटरों से कह रहे हैं कि चुनाव जीतकर काम नहीं करूं तो इसी चप्पल से आप मेरी पिटाई भी कर सकते हैं। उनका यह चुनावी कैंपेन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अन्य नेताओं से भी ऐसा करने को कह रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
निर्दलीय प्रत्याशी अकुला हनुमंत कह रहे हैं कि मेरे पीछे किसी पार्टी का हाथ नहीं है। मैं बिना किसी पार्टी चिह्न के चुनाव लड़ रहा हूं। यहां के लोगों से मैंने जो वादे किए हैं, उन्हें जीतने के बाद जरूर पूरा करूंगा। 

4 of 6
- फोटो : ani
अकुला हनुमंत कह रहे हैं कि मुझे विश्वास है कि लोग मुझे वोट देंगे और जीतने के बाद मैं अपने वादे पर खरा उतरूंगा। इसीलिए मैं लोगों के घर-घर जाकर वोट मांग रहा हूं और उन्हें यह विश्वास दिला रहा हूं कि जनता से किए वादे पूरा करूंगा। मैं लोगों को घर-घर जाकर चप्पल दे रहा हूं और उनसे यह अपील कर रहा हूं कि अगर मैं अपने वादे पर खरा न उतरूं तो वे लोग मेरी ही दी गई चप्पल से मेरी पिटाई करें।  
विज्ञापन

5 of 6
अकुला हनुमंत का चप्पल के साथ वोट मांगने वाला वीडियो इलाके में काफी वायरल हो रहा है। लोग इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वर्तमान में कोर्ताला के विधायक तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता के.विद्यासागर राव हैं। ऐसे में यहां कोरतला विधानसभा के प्रत्याशी अकुला का यह अनोखा चुनाव प्रचार का ढंग लोगों को कितना लुभा रहा है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें