4 मैच खेलने वाले पहले विदेशी बनेंगे रोहित शर्मा
एमसीजी के मैदान पर भारत के रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी तीन-तीन टी-20 मैच खेल चुके हैं। वे यहां सर्वाधिक टी-20 खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा भारत की मौजूदा टीम में शामिल हैं, जबकि धोनी बाहर हैं। अब रोहित के पास यहां चौथा मैच खेलने का मौका है।
एमसीजी स्टेडियम में उतरते ही यहां चार मैच खेलने वाले पहले विदेशी भी बन जाएंगे। अभी तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ही यहां चार टी-20 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन, एंड्रयू टाई, जॉर्ज बेली, ब्रेट ली और शॉन टैट भी यहां तीन-तीन टी-20 मैच खेल चुके हैं। यानी, रोहित के साथ-साथ क्रिस लिन और एंड्रयू टाई भी यहां चौथा मैच खेलेंगे।