फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस पूरी करेगी मरीजों की आखिरी ख्वाहिश, आइसक्रीम खिलाएगी और घूमाएगी भी

Sun, 28 Jul 2019 12:35 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मरीज को आइसक्रीम खिलाते हुए डॉक्टर की तस्वीर हुई थी वायरल - फोटो : Social Media
आखिरी ख्वाहिश हर इंसान की पूरी होनी चाहिए। इसको लेकर घर के सदस्य हर मुकम्मल कोशिश करते हैं। लेकिन अब डॉक्टर और सरकार मरीजों की आखिरी ख्वाहिश पूरी करेंगे। ये सबकुछ जानकर आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं है। क्योंकि इस आखिरी ख्वाहिश को पूरा करेगी ऑस्ट्रेलिया की सरकार। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऑस्ट्रेलिया में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की अंतिम इच्छा पूरी की जाएगी। इसके लिए एक एंबुलेंस चलाई जाएगी। मरीजों की इच्छा के अनुसार सैर कराने से लेकर उन्हें पालतू जानवर या फिर बच्चों, पोते-पोतियों से मुलाकात करवाएगी। इसके अलावा भी अगर मरीज कोई इच्छा व्यक्त करता है तो वह भी पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में कुछ दिन पहले एक महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान उसे बीच पर ले जाया गया था। उन्हें आइसक्रीम भी खिलाई गई थी। इसके कुछ समय बाद डॉक्टरों ने महिला की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। क्वींसलैंड के स्वास्थ्य मंत्री स्टीवन माइल्स ने इस तस्वीर को देखा और इस पल की सराहना की। 

4 of 5
- फोटो : डेमो
उन्होंने इसी हफ्ते मरीजों की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए एंबुलेंस चलाने की घोषणा कर दी। स्वास्थ्य मंत्री स्टीवन माइल्स ने कहा कि लोगों की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करना बेहद ही चुनौती भरा होता है। क्योंकि उस वक्त ऐसे व्यक्ति को आप संभाल रहे होते हैं जो ना चल सकता है और ना ही बैठ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : goo
इसके अलावा उन्होंने कहा कि यहां तक कि कई बार उन्हें ऑक्सीजन की भी जरूरत होती है। ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला नीदरलैंड में चलाए जा रहे कार्यक्रम पर ही आधारित है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें