फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब पेड़, जिसे छूने पर इंसानों की तरह होती है गुदगुदी

Sun, 28 Jul 2019 11:51 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रहस्यमयी पेड़ - फोटो : Social media
क्या आपने कभी किसी ऐसे पेड़ के बारे में सुना है, जिसे गुदगुदी होती हो? अगर आपका जवाब है नहीं, तो आपको उत्तराखंड के कालाढूंगी के जंगल में जरूर जाना चाहिए, क्योंकि यही पर है वो अनोखा पेड़, जिसे सहलाने पर गुदगुदी होती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रहस्यमयी पेड़ - फोटो : Social media
अगर इस पेड़ के तनों को गुदगुदाया जाए तो पेड़ की टहनियां खिलखिला उठती हैं। यह पेड़ छूते ही ऐसे मचलने लगता है जैसे किसी इंसान को गुदगुदाने पर वो मचलता है। पेड़ की इस अजीबोगरीब हरकत को साफ देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
रहस्यमयी पेड़ - फोटो : Social media
कालाढूंगी के जंगल में ऐसे दो पेड़ हैं, जिन्हें गुदगुदी होती है, जबकि रामनगर के क्यारी जंगल में कांपने वाला पेड़ मौजूद है। पिछले पांच साल से कालाढूंगी के इन दो पेड़ों को कार्बेट ग्राम विकास समिति ने पर्यटन से जोड़ा है। पर्यटकों को घने जंगल में कांपने वाले और गुदगुदी वाले ये पेड़ दिखाने के लिए बाकायदा समिति के गाइड जाते हैं। 

4 of 5
रहस्यमयी पेड़ - फोटो : Social media
लोग इस अजीबोगरीब पेड़ को हंसने वाला पेड़ भी कहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम 'रेंडिया डूमिटोरम' है। रूबीएसी प्रजाति के ये पेड़ करीब 300 से 1300 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रहस्यमयी पेड़ - फोटो : Social media
यह पेड़ छूने पर जिस तरह से इंसानों जैसी हरकतें करता है, यह अपने आप में अजूबा है। फिलहाल इस पेड़ को लेकर शोधकर्ताओं की टीम शोध कर रही है कि आखिर इसके तने में ऊंगलियां रगड़ी जाए तो इसकी शाखाएं क्यों हिलने लगती हैं?  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें