Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण को लेकर काफी दिनों से लोगों के बीच चर्चा हो रही है। खासतौर पर अगस्त, 2025 में संभावित सूर्य ग्रहण को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि, खगोल वैज्ञानिकों ने साफ कर दिया है अगस्त 2025 में कोई ग्रहण नहीं लगेगा।
खगोलविदों ने बताया है कि दो अगस्त 2025 को वैश्विक कैलेंडर में कोई भी ग्रहण नहीं है। दरअसल, 2 अगस्त, 2027 को लगने पूर्ण सूर्य ग्रहण की वजह से लोगों की बीच भ्रम पैदा हुआ है। 2027 के पूर्ण सूर्य ग्रहण की खबर सामने आने के बाद लोग इसी साल ग्रहण का दावा करने लगे हैं।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, सदी का सबसे लंबे सूर्य ग्रहण 2 अगस्त, 2027 को लगेगा। इस साल दो अगस्त को कोई ग्रहण नहीं होगा। दो अगस्त 2027 को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण 6 मिनट और 23 सेकंड तक रहेगा। यह 21वीं सदी में धरती पर नजर आने वाला सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।