पुलवामा हमला
- फोटो : self
सोशल मीडिया में वायरल हुए निमंत्रण पत्र में लिखा है कि हमारी बेटी अमी और मितना का शुभ विवाह होना है। परंतु कश्मीर में हुए घोर आतंकी हमले में देश के 44 जवान शहीद होने पर हमने और समधी ने आपस में यह तय किया कि शादी पूरी तरह से सादगी से होगी। शादी के भोज समारोह को रद्द कर दिया गया है। शहीदों की स्मृति में सेवा संस्थाओं को 5 लाख और शहीद परिवार को संयुक्त रूप से 11 लाख रुपए दिए जाएंगे। सेठ देवाशी माणेक परिवार-भाभर-सूरत, हसमुखभाई शेठ, पद्मावति डायमंड और संघवी पानाचंद लक्ष्मीचंद परिवार अजयभाई कुमारभाई संघवी।