फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन हैं मयंक मार्कंडेय, पहले मारा 'पंजा' फिर 2 घंटे बाद पाई टीम इंडिया में जगह

Sat, 16 Feb 2019 03:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू होने वाली दो टी-20 और पांच वन-डे मुकाबले के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। टी-20 टीम में पहली बार मयंक मार्कंडेय को शामिल किया गया है। पंजाब के इस 21 वर्षीय लेग स्पिनर ने आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस के लिए धमाल मचाया था।
 
विज्ञापन

2 of 6
मयंक मार्कंडेय
अपने चयन से कुछ घंटे पहले ही मयंक ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ चार दिनी मैच में 31 रन देकर 5 विकेट झटकते हुए भारत-ए को पारी और 68 रन से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। मयंक ने पिछले कुछ महीनों से शानदार प्रदर्शन दिखाया है, अब उन्हें इसका इनाम भारतीय टीम में जगह के तौर पर मिला है।
विज्ञापन

3 of 6
मयंक मार्कंडे
आईपीएल 2018 में फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 मैच में 24.53 के औसत से 15 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, 'हम मयंक को बैकअप स्पिनर के तौर पर देख रहे हैं। हम उन्हें इंडिया-ए के जरिए मौका देकर आगे बढ़ा रहे हैं और आज उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए हैं। इसलिए हम उन्हें मौका देना चाहते हैं और वह हमारे बैकअप स्पिनर होंगे।'

4 of 6
mayank markande
मयंक ने अब तक 7 प्रथम श्रेणी मैचों में 21.26 के औसत से 34 विकेट लिए हैं, जिनमें तीन बार पारी में पांच विकेट लेना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 22 लिस्ट-ए मैचों में 19.97 की औसत से 45 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
TEAM INDIA
बीसीसीआई ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से 13 मार्च तक दो टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
TEAM INDIA
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, मयंक मार्कंडे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें