फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक असली शापित गुड़िया जिस पर बनी है फिल्म, जानें इसकी पूरी कहानी...

Mon, 21 Aug 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 8
Annabelle
फिल्म 'एनाबेल क्रिएशन' एनाबेल सीरीज की सबसे डरावनी फिल्म मानी जा रही है। ट्विटर पर जिस तरह लोगों ने इसका रिव्यू किया उससे साफ है कि जिन लोगों को भूत-प्रेतों से डर नहीं लगता, यह फिल्म देखते वक्त उनकी भी रूह कांप उठी थी। 

दिलचस्प बात तो यह कि भूतिया गुड़िया एनाबेल की कहानी किसी लेखक के दिमाग की उपज नहीं है। बल्कि दावा किया जा रहा है कि यह असल घटना पर आधारित है

जानें इस भूतिया गुड़िया की पूरी सच्चाई...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Annabelle
बात 1970 की है। अमेरिका में एक मां ने अपनी बेटी डॉना के लिए दुकान से गुड़िया खरीदी। यह डॉल कार्टून कैरेक्टर रैगेडी ऐन की तरह ही दिखती थी।डॉना नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और दोस्त एंजी के साथ रहती थी। जब मां ने उसे बर्थडे गिफ्ट में यह क्यूट सी दिखने वाली गुड़िया दी तो वह बहुत खुश हुई। लेकिन उसकी खुशी थोड़े ही दिनों में कनफ्यूजन और फिर देखते ही देखते खौफ में बदल गई।

शरुआती दिनों में गुड़िया नॉर्मल सी थी। फिर उसने हाथ हिलाने शुरू किये। लड़कियां इसे रात को कुर्सी पर रखती थीं, सुबह वह जमीन पर दिखती थी। डॉना और एंजी को लगा शायद डॉल खुद गिर गई होगी। थोड़े दिन बाद लड़कियों ने अजीब चीजें महसूस कीं। गुड़िया को रखती तो थीं डॉना के कमरे में, लेकिन वह पाई जाती थी एंजी के रूम में...
 
विज्ञापन

3 of 8
Annabelle
डॉना और एंजी का एक दोस्त भी था लू। वह जब भी गुड़िया को देखता था, नर्वस हो जाता था। कई बार उसने बताया कि यह गुड़िया भूतिया है। लेकिन लड़कियां उसकी बात हंसी में उड़ा देती थीं। कुछ दिन बाद लड़कियों को कमरे में कागज दिखे जिस पर बच्चे की लिखावट में 'हेल्प लू' या 'हेल्प अस' लिखा होता था। एक दिन जब डॉना घर लौटी तो उसने देखा कि गुड़िया के हाथ और छाती पर खून लगे हुए थे। वह समझ नहीं पाई कि ऐसा कैसे हुआ। उसने फौरन भूतों से बात करने वाले एक विशेषज्ञ को बुलाया... 
 

4 of 8
Annabelle
उस शख्स ने बताया कि इसी बिल्डिंग के पास एक सात साल की बच्ची एनाबेल हाइगिन की मौत हो गई थी। भूतों से बात करने का दावा करने वाले इस विशेषज्ञ ने बताया कि एनाबेल की आत्मा को यह गुड़िया पसंद है और वह डॉना, एंजी के साथ रहना चाहती है। लड़कियों को उस मासूम बच्ची की बातों पर भरोसा हो गया। उन्होंने फैसला किया वह डॉल को अपने पास ही रखेंगी और एनाबेल की आत्मा को खुद से दूर नहीं करेंगी। 

लेकिन कुछ ही दिनों में उन्हें यकीन हो गया कि गुड़िया और एनाबेल की आत्मा को अपने पास रखकर उन्होंने कितनी बड़ी गलती कर दी थी....
 
विज्ञापन

5 of 8
Annabelle
एक दिन लू को महसूस हुआ कि उसके पांव पर कुछ रेंग रहा है और कोई नुखीले नाखूनों से उस पर हमला कर रहा है। वह जाग गया। उसने जो भी देखा वह महज एक सपना था। दूसरे दिन घर पर सिर्फ लू और एंजी ही थे, डॉना कहीं बाहर गई थी। अचानक दूसरे कमरे से डॉना की चीखने की आवाज आने लगी। लू ने कमरे में झांका तो कोई नहीं दिखा। जैसे ही वह रूम के अंदर गया उसे महसूस हुआ कि उसके पीछे कोई खड़ा है। फिर उसने महसूस किया कि कोई उसके पैरों पर धीरे-धीरे चढ़ रहा है और नुखीले नाखूनों से पांव खरोंच रहा है। गुड़िया उसे घूर रही थी। 

लू फौरन कमरे से भाग गया। जो सपना उसने देखा, ठीक वैसा ही असल में उसके साथ हुआ। लेकिन दो ही दिनों में निशान अपने-आप गायब हो गए। 
 
विज्ञापन

6 of 8
Annabelle
तीनों दोस्तों ने पैरानॉर्मल एक्सपर्ट एड ऑर लौरेन वॉरेन की मदद ली। वॉरेन दंपति ने गुड़िया को गौर से देखा औैर बताया कि गुड़िया में किसी आत्मा का वास नहीं है बल्कि किसी बेहद शक्तिशाली आत्मा ने इस पर कब्जा कर रखा है। वॉरेन उसे अपने साथ लेकर चले गए। रास्ते में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होने लगी। तब उन्होंने कार की पिछली सीट पर बैठी गुड़िया पर पवित्र जल छिड़का, जिसके बाद गाड़ी ठीक से चलने लगी। वॉरेन दंपति ने इस शापित गुड़िया को अपने म्यूजियम में रख दिया।

 
विज्ञापन

7 of 8
Annabelle
एक दिन एक चर्च के फादर इस म्यूजियम में आए। उन्होंने गुड़िया को दुत्करते हुए कहा कि यह किसी का कुछ नहीं बिगाड़ सकती, यह सिर्फ एक गुड़िया है। इसके कुछ दी देर में खबर मिली कि उस पादरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद वॉरेन दंपति ने इस गुड़या को एक शीशे की अलमारी में लॉक कर दिया और लोगों से इससे दूर रहने को कहा।
 
विज्ञापन

8 of 8
Annabelle
फिल्म में जिस गुड़िया का इस्तेमाल किया गया वह असल घटना से जुड़ी गुड़िया जैसी बिलकुल नहीं दिखती। कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए फिल्ममेकर्स ने नई गुड़िया तैयार करवाई
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें