फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 106 लोगों को ले जा रही ट्रेन सुरंग में घुसते ही रहस्यमयी तरीके से हो गई थी गायब, नहीं मिली आजतक

Sun, 02 Dec 2018 07:39 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Zanetti train - फोटो : social media
दुनिया में ऐसी कई रहस्यमयी घटनाएं घटी हैं, जो आज तक लोगों के लिए रहस्य ही बनी हुई हैं। इन्हीं में से एक है साल 1911 में घटी एक घटना, जिसमें 106 लोगों को ले जा रही एक ट्रेन सुरंग में घुसते ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। इस ट्रेन का आज तक पता नहीं चल पाया है कि वो आखिर कहां गई? 
विज्ञापन

2 of 7
Zanetti train - फोटो : social media
ये हैरतअंगेज घटना रोम की है। दरअसल, जेनेटी नाम की एक ट्रेन साल 1911 में रोमन स्टेशन से रवाना हुई थी। इस बीच ट्रेन को एक सुरंग से होकर गुजरना था, लेकिन यह ट्रेन जैसे ही सुरंग में घुसी, वो अचानक गायब हो गई। इस दौरान ट्रेन की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन

3 of 7
Zanetti train - फोटो : social media
हालांकि बाद में उसी ट्रेन में सवार दो लोग सुरंग के बाहर मिले थे। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी हैरतअंगेज घटना बताई कि सभी सन्न रह गए थे। उनका कहना था कि जैसे ही ट्रेन सुरंग के पास आई, वहां से एक रहस्यमयी धुंआ निकल रहा था। इसको देखकर वो काफी घबरा गए और ट्रेन के कूद गए। इसके बाद ट्रेन सुरंग में घुसी और वो वापस कभी निकली ही नहीं।  

4 of 7
Zanetti train - फोटो : social media
इस रहस्यमयी घटना के बारे में कहा जाता है कि यह ट्रेन अपने समय से 71 साल पीछे यानी कि भूतकाल में चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेन सन् 1840 में मेक्सिको में पहुंच गई थी। इस कारण इसे भूतिया ट्रेन भी कहा जाता है।  
विज्ञापन

5 of 7
mystery
मेक्सिको की एक डॉक्टर ने दावा किया था कि वो जिस अस्पताल में काम करती है, वहां रहस्यमयी तरीके से 104 लोगों को भर्ती कराया गया था। लेकिन वो सारे के सारे पागल हो गए थे। 
विज्ञापन

6 of 7
Zanetti train - फोटो : social media
हालांकि वो इतना जरूर बता पा रहे थे कि वो ट्रेन से यहां तक आए हैं। लेकिन सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि उस समय कोई भी ऐसी ट्रेन नहीं बनी थी, जो रोम से सीधे मेक्सिको तक जाए। हैरान करने वाली एक बात और थी कि इन लोगों के मेक्सिको आने का कोई रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Zanetti train - फोटो : social media
यह अजीबोगरीब घटना आजतक पूरी दुनिया के लिए रहस्य ही बनी हुई है। हालांकि उससे भी बड़ा रहस्य ये है कि इटली, रूस, जर्मनी और रोमानिया के कई हिस्सों में इस ट्रेन को देखे जाने का दावा किया जा चुका है। हर बार जिस ट्रेन को देखे जाने का लोगों ने जिक्र किया, वो ठीक वैसी ही थी जैसी ट्रेन 1911 में गायब हो गई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें