फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को भूलकर भी न निकलें इन सड़कों पर, भूतों से हो जाएगी मुलाकात

Fri, 04 Nov 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गाड़ी चलाते वक्त सड़क पर सफेद साड़ी में अगर कोई महिला दिख जाए और फिर आपकी गाड़ी का तेजी से पीछा करने लगे, तो डर के मारे आपकी हालत खराब हो जाएगी। लेकिन ये कोई फिल्म की कहानी नहीं है। बल्कि भारत में कई ऐसी सड़कें और हाइवे हैं जहां रात होते ही ऐसे डरावने नजारे दिखने लगते हैं। जानिए देश के ऐसे हॉन्टेड हाइवे के बारे में जहां लोगों का होता है भूतों से सामना।
विज्ञापन

2 of 7
कैंट रोड, दिल्ली 
देश की राजधानी दिल्ली में भी कैंट रोड पर अक्सर लोगों का सामना सफेद साड़ी पहनी हुई एक महिला से होता है। यहां सफेद साड़ी पहने एक महिला अक्सर आधी रात में लोगों से लिफ्ट मांगती नजर आती है। अक्सर ये लोगों की गाडियों का पीछा करती है। इसलिए यहां से जितनी तेजी से गाड़ी भगा सकते हैं भगा लें।
विज्ञापन

3 of 7
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे-
इस हाइवे पर हमेशा ऐसे हादसे और मौतें होती हैं जिस पर आँखें यकीन नहीं कर पाती। एक आदमी का इस हाइवे पर बेहद डरावना अनुभव है। वह जब वह अपने पिता के साथ इस एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था तो एक औरत ने लिफ्ट मांगी तो उसके पिता ने लिफ्ट दे दी। कुछ देर उस औरत से बातचीत भी हुई। बाद में उसे जहा जाना था वहां छोड़ दिया। कुछ देर बाद फिर एक औरत ने लिफ्ट मांगी देर रात होने की वजह से उसे भी लिफ्ट दे दी। रास्ते भर कोई न कोई औरत लिफ्ट मांगती रही, लेकिन गाड़ी में पीछे देखने पर कोई नजर नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को बिना रुके तेज भगा दिया।

4 of 7

मुंबई-गोवा हाइवे, कशेडी घाट
इस रास्ते पर एक रहस्यमयी आदमी रात को गाड़ियों के सामने आकर खड़ा हो जाता है और उन्हें रुकने के लिए कहता है। यहां कई हादसे हो चुके हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
अवेन्यू रोड, चेन्नई
बेसंट अवेन्यू रोड पर अक्सर लोगों को डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं। यहां लोगों को थप्पड़ पड़ते हैं, कई लोगों ने एक अज्ञात ताकत से खुद को धक्का पाते हुए महसूस किया है।
विज्ञापन

6 of 7
मुंबई-नासिक हाइवे, कसरा घाट
लोगों के मुताबिक यहां की पेड़-पत्तियां भी रात होते ही डरावनी हो जाती हैं और बिना सिर वाली एक औरत पेड़ पर बैठी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नैशनल हाइवे 33 रांची, जमशेदपुर
ये हाईवे काफी कुख्यात माना जाता है। कहा जाता है कि रात में हाइवे को पार करती हुई एक औरत को बचाने के चक्कर में कई हादसे हुए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें