फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भारतीय मंदिर में शाम को जाने की है मनाही, जांच करने गए वैज्ञानिकों के उड़ गए होश

Fri, 07 Sep 2018 05:36 PM IST
फिचर डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Kiradu Temple
राजस्थान के बाड़मेर से 30 किलोमीटर एक छोटा सा गांव है किराड़ू। इस गांव में एक मंदिर है। इस गांव का नाम इस मंदिर के नाम पर ही पड़ा है। कहते हैं कि 11वीं शताब्दी में किराड़ू परमार वंश की राजधानी हुआ करता थी। लेकिन आज ये यहां चारों सन्नाटा पसर हुआ है। जो भी शख्स इस जगह के बारे में जानता है उसके चेहरे पर किराड़ू के नाम दहशत पसर जाती है। किवदंतियों में ऐसा उल्लेख है कि बाड़मेर का यह एतिहासिक मंदिर श्रापित है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Kiradu Temple
किराड़ू के बारे में जो किस्से-कहानियां मशहूर हैं उन्हें जानने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इस मंदिर के आस-पास रहने वाले लोग इस मंदिर से जुड़े अपशकुनों और श्रापों के बारे बताते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर के बाहर एक बड़ा सा पत्थर है दरअसल यह एक कुम्हारिन है जोकि एक ऋषि के श्राप के कारण पत्थर बन गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Kiradu Temple
इस मंदिर में शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है। सारी वास्तुकलाओं पर ताला लगा दिया जाता है। जैसे ही सूरज ढलता है इंसानी शरीर को इसस दूर कर दिया जाता है। कहते हैं जो भी शाम के बाद यहां रुकता है वो पत्थर बन जाता है। लोगों का कहना है कि यहां मौजूद सभी पत्थर किसी जमाने में इंसान हुआ करते थे। शायद इसी डर से आज तक किसी ने कानूनी कायदों को चुनौती देने की जुर्रत नहीं की। 

 

4 of 6
Kiradu Temple
19 शताब्दी में यहां भूकंप आया था जिसकी वजह से इस मंदिर को बहुत नुकसान पहुंचा। कई सालों तक वीरान रहने के कारण इस मंदिर का रख-रखाव नहीं हो पाया था। किराड़ू में कुल 5 मंदिर हैं, जिनमें से आज सिर्फ विष्णु और सोमेश्वर का मंदिर ही सही हालत में हैं। यहां मौजूद सभी मंदिरों में से सोमेश्वर मंदिर सबसे बड़ा है। 


 
विज्ञापन

5 of 6
Kiradu Temple
पैरानॉर्मल सोसाइटी ऑफ इंडिया के मेंबर चंद्रप्रकाश ने मंदिर की गैलेरी में घोस्ट मशीन यानी इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड को मापने वाला एक उपकरण रखा। तो पाया कि यहां इंसानों के अलावा भी कोई दूसरी ताकत मौजूद है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kiradu Temple
मजेदार बात ये है कि नकरात्मक ऊर्जा के बारे में आज तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। सभी पैमानों पर विशेषज्ञों ने माना है कि किराड़ू मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है और घूमने-फिरने के लिए पूरी तरीके से सुरक्षित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें