फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनसान सड़क पर मुर्दे ने मांगी टैक्सी ड्राइवर से लिफ्ट, फिर क्या हुआ..?

Tue, 13 Jun 2017 03:58 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
डरावनी फिल्में और किस्से आपने अब तक फिल्मों और किताबों में ही देखा और सुना होगा। यहां का किस्सा पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां के भूत सड़कों पर खुलेआम घूमते हैं और टैक्सी ड्राइवरों से लिफ्ट मांगते हैं।

लिफ्ट देने के बाद उस ड्राइवर के साथ अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं, फिर उसे एहसास होता है कि उसने टैक्सी में एक भूत को बैठा रखा था। चलिए जानते हैं कि ऐसे किस्से कहां होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
2011 जापान में आए एक सुनामी में हजारों लोगों की मौत हो गई थी कुछ लोग अभी तक लापता ही हैं उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। ये मरे हुए लोग आज भी जापाम में एक जगह 'Tohoku ' पर लोगों को दिख जाते हैं। 

ये भूत टैक्सी ड्राइवर्स से लिफ्ट मांगते हैं और अजीब हरकते करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
इस जगह पर 10 से ऊपर टैक्सी ड्राइवरों के इंटरव्यू लिए गए जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया। एक टैक्सी ड्राइवर का कहना था कि- एक बार एक औरत उससे लिफ्ट मांगती है और लिफ्ट देने के कुछ देर बाद वो औरत अपने आप गायब हो गई। 

4 of 5
एक टैक्सी ड्राइवर का कहना था कि किसी ने लिफ्ट मांगी और पैसे मांगने पर गायब हो गया। ऐसी ऐसी कई घटनाएं वहां हर रोज की हो गई हैं। कुछ का कहना है कि कभी कभी लिफ्ट देते ही गाड़ी अपने आप गलत दिशा में जाने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस एरिया में टैक्सी ड्राइवर्स का आना जाना कम हो गया है। यहां आज भी दर्जनों कारें टूटी फूटी होकर पड़ी हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें