फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की इन 10 शापित जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं, कदम रखते ही मंडराने लगता है मौत का खतरा

Sun, 30 Sep 2018 05:37 PM IST
फिचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Haunted Place India
अगर आपका कलेजा मजबूत है और आपको रोमांच का शौक भी है तब भी भारत के इन 10 जगहों पर जाने से पहले हजार बार सोचें, क्योंकि यह जगह है शापित। यहां रात के समय होती है कुछ ऐसी घटना जो इन्हें रहस्यमयी और खतरनाक बनाता है।

 
विज्ञापन

2 of 11
Kiradu Temple
राजस्थान के बारमेर जिले में स्थित है किराडू का मंदिर जिसे राजस्थान का खजुराहो भी कहते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह शापित है। एक साधु के श्राप के कारण यहां लोग शाम ढ़लने के बाद नहीं ठहरते हैं। कहते हैं यहां रात को जो ठहरता है वह या तो पत्थर का बन जाता है या उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 11
Dow Hill Sikkim
दार्जलिंग का एक हिल स्टेशन कुर्सियांग। अंग्रेजी में 'कर्स' का मतलब होता है श्राप। इसी कर्स शब्द से इस जगह नाम पड़ा है कुर्सियांग यानी शापित जगह। यह बात यहां के डाउ हिल जाकर पता चलता है। जहां के बारे कहा जाता है कि यहां के जंगल में एक सिर कटा व्यक्ति घूमता है। रात के समय डाउ हिल के जंगलों में जाना, मौत को निमंत्रण देना कहा जाता है। डाउ हिल के अलावा यहां के कुछ और भी स्थान है जिन्हें हॉन्टेड माना जाता है। इसलिए जब कभी इस हिल स्टेशन पर घूमने जाएं तो रात में कोई लापरवाही न करें।

 

4 of 11
bhangarh fort Haunted
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित यह है भानगढ़ का किला। इस किले को कुछ लोग प्रेत बाधित तो कुछ तांत्रिक द्वारा शापित मानते हैं। यह किला वर्षों से एक रहस्य है। भारत सरकार के पुरातत्व विभाग ने इस किले में रात के समय प्रवेश वर्जित कर रखा है। यह किस कारण से है यह तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन कहते हैं यहां रात के समय जाना खतरे से खाली नहीं है।

 
विज्ञापन

5 of 11
harangul
यह है महाराष्ट्र के लातूर जिले में स्थित हारांगुलल गांव। कहते हैं कि यहां से 15वीं शताब्दी में काले जादू से डायन बनने की परंपरा शुरू हुई थी।आज भी यह गांव डायन के डर के साये में जीता है और कई चीजें यहां रात के समय करने की मनाही है। यहां कोई भी व्यक्ति रात के समय पेड़ के आस-पास या पेड़ पर नहीं सोता है। पेड़ में कील नहीं ठोंकता है और न पेड़ के पास मूत्र विसर्जन करता है। माना जाता है कि ऐसी गलती करने पर डायन बुरा हाल कर देती है।

 
विज्ञापन

6 of 11
file photo
जैसलमेर से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर बसा है शापित गांव कुलधारा जो 1825 से वीरान पड़ा है। कहते हैं कि पालीवाल ब्राह्मणों ने इस गांव को श्राप दिया है कि यह कभी दुबारा बस नहीं पाएगा। तब से यह गांव वीरान पड़ा हुआ है। आस-पास के इलाके में रहने वाले लोग बताते हैं कि यहां रात में भूत-प्रेत की और अजब-अजब सी आवाजें आती हैं। इसलिए इस गांव में रात के समय कोई नहीं जाता।
विज्ञापन

7 of 11
jatinga valley
यह है असम की जटिंगा वैली। इस स्थान का रहस्य क्या है यह कोई नहीं जानता लेकिन इस स्थान पर एक अजब घटना होती है। अंधेरी रातों में यहां पक्षी आकर अत्महत्या करते हैं। आपको हर तरफ मरे हुए पक्षी मिल जाएंगे।

8 of 11
Nidhivan Mathura
यह है मथुरा का निधिवन। कहते हैं यहां पर आज भी भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा गोपियों संग रास रचाते हैं। इसलिए शाम ढ़लते ही इस वन का दरवाजा बंद कर दिया जाता है। पशु पक्षी भी वन से चले हैं। मान्यता है कि जो भी इस वन में रात के समय रह जाता है उसकी मृत्यु हो जाती है या अपनी सुध-बुध खो देता है।

9 of 11
haunted fort, at pohri shivpuri
मध्यप्रदेश के पोहरी कस्बे में 2100 साल पुराना वीर खंडेराव का एक किला है।  इस किले के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि हर रात इस किले से घुंघरुओं की आवाजें आती हैं। कहते हैं किले में आज भी रात के समय खंडेराव की सभा लगती है जिसमें नर्तकियों का नृत्य होता है। इसलिए शाम ढलने के बाद लोग इस किले के आस-पास भी नहीं फटकते हैं।

 

10 of 11
Kalinjar Fort
कालिंजर का किला जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां आज भी एक खूबसूरत नर्तकी पद्मावती के पायलों की आवाज गूंजती है।
विज्ञापन

11 of 11
rupkund
यह है उत्तराखंड में स्थित रूपकुंड। यहां हर तरफ आपको नर कंकाल दिख जाएगा। इन नर कंकालों का क्या रहस्य है यह कोई नहीं जानता। कुछ इसे प्राकृतिक आपदा तो कुछ वैज्ञानिक कारण मानते हैं। लेकिन रहस्य अब भी बरकरार है। यहां रात तो क्या दिन में जाना भी खतरनाक है क्योंकि यहां के मौसम का कोई ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें