फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों साल पुराने शिव मंदिर में सांप ने दिखाया ऐसा नजारा, चौंधिया गईं श्रद्धालुओं की आंखें

Thu, 18 Jan 2018 09:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
video screenshot
भारत को आस्था और चमत्कारों का देश क्यों कहते हैं उसका एक नजारा एक बार फिर देखेने को मिला है। क्या आप नहीं चाहेंगे इसे देखना? वाकई ये हैरान कर देने वाला मामला है। 
विज्ञापन

2 of 7
video screenshot
यूपी के हाथरस में एक गांव के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का काम चल रहा था। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने न सिर्फ उस गांव के बल्कि आसपास के सभी गांववालों को अपनी ओर खींच लिया। देखते ही देखते वहां बड़ा चमत्कार होने की खबर फैल गई और फिर इस चमत्कार के साथ जुड़ती चली गई गहरी आस्था। जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था..? 
 
विज्ञापन

3 of 7
video screenshot
दरअसल, यहां एक शिवलिंग को हटाने के दौरान ऐसा हुआ कि लोग इसे चमत्कार से जोड़कर देखने लगे। जैसे ही शिवलिंग को हटाने की कोशिश की गई, यहां एक-एक कर छोटे-बड़े सांप जमीन से बाहर निकलने लगे। सांप निकलने का यह सिलसिला शुरू ही हुआ था कि लोगों में इसकी खबर फैल गई।

 

4 of 7
video screenshot
जानकारी के मुताबिक हाथरस के थाना चंदपा के गांव खेड़ा करसोली में कुछ वक्त पहले गांव के एक लड़के की तबीयत खराब हो गई थी, उसने मन्नत मांगी थी कि अगर उसकी तबीयत सही हो गई तो वह इस मंदिर का जिर्णोद्धार करा देगा।
विज्ञापन

5 of 7
video screenshot
आपको यकीन नहीं होगा, लड़का एक महीने के भीतर सही भी हो गया और फिर उसने अपने वचन के मुताबिक मंदिर के जिर्णोंद्धार का काम शुरू करा दिया। 
मजदूरों ने जब इस मंदिर में पहुंचे जहां पहले से एक शिवलिंग स्थापित था तो ये चमत्कार हुआ।

 
विज्ञापन

6 of 7
video screenshot
​​जैसे ही मजदूरों ने शिवलिंग को हटाना चाहा तो अचानक से उसके नीचे से सैकड़ों छोटे-बड़े सांप निकलने लगे। ​यह देखकर मजदूर तो घबराकर पीछे हट गए लेकिन गांववालों के लिए ये आस्था और चमत्कार का चिन्ह था। गांव वालों की भीड़ सांप को दूध पिलाने के लिए उमड़ पड़ी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
video screenshot
बता दें हिंदू आस्था के आधार पर सांप को भगवान शिव के गले का हार माना जाता है। कई बार ऐसा भी संयोग देखने को मिलता है कि सांप आकर शिवलिंग से लिपटा हुआ है। शगुनशास्त्र में सांप का यूं शिवलिंग से लिपटा हुआ दिख जाना बहुत शुभ माना गया है। इसे जीवन में उन्नति का सूचक माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें