फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लेडी सिंगर' के हुस्न पर ऐसे फिदा हुआ शेख, 1 घंटे में लुटा दिए करोड़ों रुपए

Thu, 18 Jan 2018 09:39 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
screenshot
अरब जगत के देश और लोग जो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, इस बार एक वीडियो के चलते खासा चर्चाओं में है। दरअसल, एक शेख इस वीडियो में एक लेडी सिंगर के हुस्न पर ऐसा फिदा होता है कि 1 घंटे में करोड़ों रुपए लुटा देता है। चौंक गए न सुनकर....
 
विज्ञापन

2 of 7
video screenshot
दरअसल, इस शेख का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। यह वीडियो हमारे सामने भी आया। जांच पड़ताल की तो देखा वायरल वीडियो में एक शेख गाना गा रही एक खूबसूरत युवती पर नॉनस्टॉप नोटों की बारििश कर रहा है। इससे पहले आपने शायद ही कभी ऐसा होते देखी हो। ये नजारा देखकर किसी की भी आंखें चुंधिया जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 7
video screenshot
यकीनन वीडियो में नजर आ रही सिंगर ने इससे पहले कभी अपने कदमों में इतनी दौलत पड़ी नहीं देखी होगी। तभी वह गाते-गाते बीच में रुककर-रुककर माइक नीचे करके खड़ी हो जाती है। इस वीडियो में सिंगर कहीं-कहीं असहज स्थिति में भी दिखाई पड़ती है।  

4 of 7
video screenshot
उधर, शेख का रुआब देखिए... वह अपने नौकरों को आंखों से एक इशारा करता है और नोटों का बंडल हाजिर हो जाता है। शेख के नौकर उसे नोटों के बंडल लाकर थमाते जाते हैं।  वह बारी-बारी कर नोट लुटाता रहता है। तकरीबन तीन मिनट के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेख लगातार करीब खड़ी सिंगर पर नोटों की बारिश करता जाता है।   
विज्ञापन

5 of 7
video screenshot
एक बार के लिए भी ऐसा नहीं लगता कि शेख के पैसे खत्म हो गए। क्योंकि शेख फिर से अपने नौकर को इशारा करता और वह फिर से नोटों के बंडल लेकर हाजिर हो जाता। 
विज्ञापन

6 of 7
video screenshot
वीडियो के आखिर में नोटों के बंडलों से सजी हुई एक बड़ी से टेबल दिखाई पड़ती है, जो शेख के इतने नोट लुटाने के बावजूद भरी पड़ी थी। शेख का नौकर इसी टेबर से उठा-उठाकर उसे नोट सौंपता नजर आ रहा है। आप देखकर अंदाजा लगा सकते है कि शेख ने कितनी देर उस लेडी सिंगर पर यूं ही नोटों की बारिश की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
video screenshot
इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स की वेशभुषा और गाना गा रही युवती को देखकर यही लगता है कि यह वीडियो किसी अरब देश का है। अभी तक वीडियो में नजर आ रहे शख्स की पहचान नहीं हो पाई है और न ही यह पता चल पाया है कि यह वीडियो कब शूट किया गया है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें