फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्माओं से बात करता है ये बच्चा, सुनाई ऐसी खौफनाक कहानी कि डर के मारे थर-थर कांपने लगी मां

Thu, 29 Nov 2018 12:53 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Ghost story
आत्माएं होती हैं या नहीं होती हैं, ये तो बस वही बता सकता है जिसने कभी कुछ ऐसा महसूस किया हो। वैसे आमतौर पर लोगों का यही मानना होता है कि भूत नहीं होते हैं। कुछ समय पहले तक अमेरिका के न्यूपोर्ट की रहने वाली एक महिला को भी यही लगता था, लेकिन उसके दो साल के बेटे ने एक ऐसी खौफनाक कहानी सुनाई, जिसने उसे आत्माओं के अस्तित्व पर भरोसा करने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
भूत
ट्रिकिया जॉर्डन नाम की महिला ने बताया कि उसके दो वर्षीय बेटे लूका को मरे हुए लोग दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, वो उनसे बात भी करता है। इस बात का पता उन्हें तब चला जब लूका महज दो साल का था।
विज्ञापन

3 of 7
आत्मा
महिला ने बताया कि लूका को अचानक उसकी दादी दिखने लगी, जबकि उनकी मौत तभी हो गई थी, जब लूका डेढ़ साल का था। इसके कुछ ही महीनों बाद वो अजीब-अजीब सी हरकतें करने लगा। एक दिन उसने अपनी मां से बताया कि उसे सुबह उसकी दादी ने उठाया। ये सुनकर ट्रिकिया काफी घबरा गई, क्योंकि ये वो वक्त था जब लूका अभी बोलना सीख ही रहा था और मुश्किल से ही वो दो-चार शब्द बोल पाता था।

4 of 7
ghost
ट्रिकिया ने बताया कि उस घटना के कुछ दिनों बाद उसने एक गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। ये गाना सुनकर तो महिला के रोंगटे ही खड़े हो गए और वो काफी डर गई, क्योंकि लूका जिस गाने को गुनगुना रहा था, वो उसकी दादी उसके पैदा होने से पहले गाया करती थी।
विज्ञापन

5 of 7
ghost tourism
एक और घटना का जिक्र करते हुए महिला ने बताया  कि तब लूका चार साल का हो चुका था और वो अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी बीच लूका ने एक घर के सामने कार रुकवा दी और कहने लगा कि इस घर में मार्टिन नाम का एक व्यक्ति रहता था, जिसकी मौत आग लगने से हो गई थी। लूका ने बताया कि मार्टिन अभी भी वहीं रहता है। ये सुनकर तो ट्रिकिया डर के मारे थर-थर कांपने लगी और उसने बिल्कुल भी देर न करते हुए गाड़ी स्टार्ट की और तेजी से कार के आगे बढ़ा लिया।
विज्ञापन

6 of 7
ghost
मार्टिन वाली घटना ने ट्रिकिया को अंदर से हिला कर रख दिया था। हालांकि उसने सच्चाई जानने के लिए जनगणना रिपोर्ट की जांच की और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की तो पता चला कि सच में मार्टिन की मौत आग लगने से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Luca and his mother - फोटो : The sun
ट्रिकिया बताती हैं कि अब उन्होंने भी इस बात का स्वीकार कर लिया है कि लूका मरे हुए लोगों को देख सकता है, उनसे बात कर सकता है, क्योंकि उसके पास कोई न कोई शक्ति है। वो कहती हैं कि उन्हें भी अब डर नहीं लगता है, क्योंकि उनके बेटे को आत्माओं से बिल्कुल भी डर नहीं लगता था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें