फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

10 मिनट में पता करें आपके घर में तो नहीं है प्रेत आत्मा का साया

Mon, 17 Dec 2018 01:37 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
1 of 10
हम कहीं न कहीं भूत- प्रेतों पर विश्वास करते हैं, लेकिन अगर आपके आस-पास या आपके घर में किसी आत्मा का साया है तो उसे कैसे पहचानेंगे? आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप पता कर पाएंगे कि कहीं आपके घर पर प्रते आत्मा तो नहीं है। 

2 of 10
- फोटो : pixabay.com
इन संकेतों के बारे में सुपरनैचुरल पावर पर अध्ययन करने वाले वैज्ञानिक भी बताते हैं कि किस तरह ये आत्माएं हमसे संपर्क करने की कोशिश करती हैं। कुछ ऐसे ही संकेत जिससे आपके घर में या आस-पास आत्माओं की मौजूदगी का पता चल सकता है। 

3 of 10
- फोटो : pixabay.com
कई बार ऐसा होता है कि किसी के परफ्यूम न लगाने के बाद भी अचानक आपको किसी तरह की खुशबू आने लगती है। अगर ऐसा है तो हो सकता है कि आपके पास से कोई आत्मा गुजरी हो। अक्सर आत्माओं के आस-पास होने से सुगंध का एहसास होता है। 

4 of 10
- फोटो : pixabay.com
अक्सर लोगों का यह कहना होता है कि उनके घर में अचानक ही दरवाजे जोर से झटके के साथ बंद हो जाते हैं। जिसके बारे में लोगों को लगता है कि ऐसा हवा की वजह से हुआ है। पर अगर ऐसा अक्सर होता रहे, तो सावधान हो जाएं, क्यूंकि हो सकता है कि ऐसा करके कोई रूह आपसे कुछ कहना चाह रही हो। 

5 of 10
- फोटो : pixabay.com
अगर आपके घर में या आस-पास अजीब सी आवाजें, जैसे खुरचने की, किसी चीज के गिरने की या पैरों की आहत जैसी आवाजें आने लगें, तो भी सचेत हो जाएं। क्यूंकि ऐसा हो सकता है कि आपके आस-पास कोई आत्मा का वास हो। 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : pixabay.com
अगर आपको कोई चीज अचानक गायब होकर फिर अपने आप दिखाई देने लगे, तो संभल जाएं। क्योंकि अगर ऐसा अक्सर होने लगा हो, तो समझ लीजिए कि वह चीज किसी रूह की भी पसंदीदा चीज हो गई है। 

7 of 10
- फोटो : pixabay.com
अगर कभी आपको ऐसा लगे कि आपने किसी की परछाई देखी है और वहां कोई मौजूद न हो। तो हो सकता है कि वहां किसी आत्मा का वास हो। पहले अच्छी तरह से परख लें, अगर फिर भी आपको ऐसा अनुभव बार-बार हो तो सावधान हो जाएं। 

8 of 10
- फोटो : pixabay.com
अगर आपके घर में कोई पालतू जीव है और वह अचानक वह डरने लगे। या किसी एक जगह को देखकर बार-बार भौंकने या आवाज करने लगे, तो इसे नजरंदाज न करें। क्योंकि जीवों को ऐसी आत्माएं दिखाई देती है। 

9 of 10
- फोटो : pixabay.com
अगर आपको ऐसा लगे कि कोई आपका पीछा कर रहा है या किसी ने आपको छुआ है। इसके बाद भी कोई आपको दिखाई न दे और ऐसा बार-बार हो तो सचेत हो जाएं। क्योंकि हो सकता है कि कोई आत्मा आपसे कुछ कहना चाहती हो। 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : pixabay.com
अगर अचानक किसी के रोने की या फिर सिसकियां लेने की आवाज आए, तो पहले जांच लें की कोई जरूरतमंद तो आपके आस-पास नहीं है। अगर आपके आस-पास कोई दिखाई न दे तो सावधान हो जाएं। वो आत्मा हो सकती है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें