फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल से जल रहा ये गांव, आज तक कोई नहीं जान सका इसका राज

Fri, 10 Nov 2017 01:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
fire
आपको जानकर ही हैरानी होगी कि धरती पर एक ऐसा गांव भी है जो पिछले 10 साल से जल रहा है। इसका रहस्य आज तक कोई नहीं पता लगा पाया है। 





 
विज्ञापन

2 of 6
fire
​कई महारथी कोशिश करके हिम्मत हार चुकें हैं लेकिन ये गुत्थी है कि सुलझने का नाम ही नहीं ले रही। इस गांव के किसी न किसी घर में रोजाना ऐसा वाकया होता है। इसलिए कई लोग अब इस गांव को ही अशुभ समझने लगे हैं। कुछ तो इसे बुरी शक्तियों का प्रकोप मान रहे थे, तो कुछ आलौकिक शक्तियों को इसका जिम्मेदार ठहराने लगे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
fire
बता दें ये गांव इटली में है। यहां हो रही अजीबोगरीब इन घटनाओं के पीछे का कारण वैज्ञानिकों को भी पता नहीं चल पा रहा है। दरअसल, इस गांव में स्विच ऑफ होने के बाद भी फ्रिज, कार, मोबाइल और घर की अन्य वस्तुओं में खुद-ब-खुद आग लग है। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर अपने आप आग कैसे लग जाती है?


 

4 of 6
fire
इन घटनाओं को लेकर 2007 में एक इतालवी अखबार ने नागरिक सुरक्षा विभाग से लीक अंतरिम रिपोर्ट प्रकाशित की। रिपोर्ट में इसे ‘एलियन्स’ से जोड़ा जा रहा था। जब आग की जांच की गई तो उसमें आग का जिम्मेदार ‘अज्ञात विद्युत चुम्बकीय विकिरण (Radiation)’ को ठराया गया। लेकिन अभी भी वहां के निवासी इसे एक अलौकिक शक्ति के रूप में मानते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
fire
डर के मारे यहां के निवासियों को अपना घर छोड़ना पड़ रहा है। जब लोगों को इसके पीछे किसी तरह का वैज्ञानिक कारण नहीं पता चला तो वो अपने आप में ही अनुमान लगाने लगे। इस समस्या की शुरुआत 2004 में हुई, जब कई घरों में (एक कुकर और वैक्यूम क्लीनर सहित) दूसरे उपकरणों में खुद ब खुद आग लगने लगी। यहां तक फर्नीचर और पानी के पाइप में भी अपने आप आग भड़क उठी थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fire
इस समस्या को दूर करने के लिए स्थानीय बिजली कंपनी ने इस गांव की बिजली काट दी थी, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी रही। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने गांव को खाली करवा कर समस्या का कारण पता लगाने की कोशिश की, जो नाकाम रही।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें