सोचकर देखिए आपके सामने अचानक से सचमुच का शेर आ जाए... इस बारे में आप भले ही न बोलना चाहें लेकिन हकीकत यही है कि शेर के सामने अच्छे-अच्छे इंसान की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी। शायद ये हालत आपकी भी हो। लेकिन यहां तो बाइक से शेरों का पीछा करने का असल वीडियो सामने आया है। यकीन नहीं होता तो खुद अपनी आखों से देख लें...
विज्ञापन
2 of 6
Bikers chase lions
वीडियो में कुछ बाइक सवारों को शेरों का पीछा करते हुए दिखाया गया है। हैरत की बात है कि इनमें से कोई भी शेरों से नहीं घबरा रहे। उल्टा शेर बाइक सवारों से घबराकर दूर भागते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ये वीडियो गुजरात की गिर सेंचुरी में शूट किया गया है जहां बाइक सवारों ने ये कारनामा किया है।
विज्ञापन
3 of 6
Bikers chase lions
लेकिन इनको क्या मालूम था कि इसकी सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। वीडियो के वायरल होते ही ये मामला प्रशासन तक पहुंचा। बस फिर क्या था शेरों को पीछा करने वाले चारों युवकों की तलाश शुरू कर दी गई।
4 of 6
Bikers chase lions
वीडियो में देखा जा सकता है कि ये लोग शेर, शेरनी और उनके शावकों का पीछा कर रहे हैं और शेर उनसे बचकर जंगल में इधर-उधर भाग रहे हैं। ये चार युवक दो बाइकों पर सवार थे।
विज्ञापन
5 of 6
Bikers chase lions
एक बाइक पर लगी नंबर प्लेट भी दिखाई दे रही है, लेकिन उसका नंबर साफ दिखाई नहीं पड़ा रहा। इसके साथ ही प्रशासन उस वीडियो के सूत्र को भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह वीडियो कहां से आया और कैसे वायरल हुआ।