धरती बन जाएगी आग की भट्टी! 100 साल बाद सबसे शक्तिशाली अल नीनो
- फोटो : ANI
कितना शक्तिशाली होगा अल नीनो?
अल नीनो के शक्तिशाली होने पर प्रशांत महासागर के पूर्वी इलाके में तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है। दो डिग्री की तापमान की वृद्धि भी काफी बड़ी मानी जाती है, लेकिन इस बार अनुमान है कि तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इससे पहले 1982-83, 1997-98 और 2015-16 में बहुत मजबूत अल-नीनो बना था। इस बार वैज्ञानिकों ने इन घटनाओं से भी ज्यादा बड़े अल नीनो का अनुमान लगाया है। ब्रिटेन के मेट ऑफिस के एक वैज्ञानिक का कहना है कि उनके पूर्वानुमानों में उन्होंने इससे पहले अल-नीनो का इतना मजबूत संकेत नहीं देखा।