बापू की विरासत।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
गांधी की 688 हस्तलिखित टिप्पणियों में क्या था?
'आज का एक विचार' संग्रह में गांधी ने सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह, निर्भयता, धार्मिक समानता, अस्पृश्यता उन्मूलन, प्रार्थना, रामनाम, सेवा, श्रम, भूख, कर्तव्य और स्वराज जैसे विषयों पर अपने विचार लिखे थे। इनमें नैतिक जिम्मेदारी, मौन, अंतरात्मा, अनासक्ति, आत्मबोध और ईश्वर की खोज जैसे विषय भी शामिल थे।
यह संग्रह हिंगोरानी परिवार ने पीढ़ियों से संभालकर रखा था। नीलामी के जरिये गांधी और हिंगोरानी के लंबे संबंधों की एक निजी और अंतरंग झलक भी सामने आई। नीलामी घर के अनुसार, खरीदार की पहचान उजागर नहीं की गई है। हालांकि, बताया गया कि खरीदार भारत का ही है और यह ऐतिहासिक पांडुलिपि देश में ही रहेगी।