फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunrise in Space: अंतरिक्ष से उगते समय ऐसा दिखता है सूरज, तस्वीरें देखकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 20 Mar 2022 04:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अंतरिक्ष से उगते समय ऐसा दिखता है सूरज, - फोटो : instagram/iss
सूरज के बारे में जानने की अंतरिक्ष वैज्ञानिकों में हमेशा जिज्ञासा रही है। दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां सूरज की जांच-पड़ताल के लिए मिशन भेजती रहती हैं। धरती से तो हम सभी ने सूरज को उगते हुए देखा होगा। सूर्योदय का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। लेकिन क्या आपको पता है आखिर अंतरिक्ष में सूरज उगते हुए कैसा दिखाई देता है? शायद आपने इस बारे में सोचा भी नहीं होगा। हम आपको बताते हैं कि अंतरिक्ष में उगते वक्त सूरज कैसा नजर आता है। 

कैसा दिखता है सूरज

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन( ISS) ने अपने शक्तिशाली कैमरे से अंतरिक्ष में सूर्योदय की तस्वीरें कैद की हैं। ISS ने सूरज की तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अतंरिक्ष से ली गईं सूर्योंदय की तस्वीरों को देखने के बाद आपको अपनी आखों पर भरोसा नहीं होगा। आप तस्वीरें देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि अतंरक्षि से ली गईं सूरज की तस्वीरें कैसी दिखती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
अंतरिक्ष से उगते समय ऐसा दिखता है सूरज - फोटो : instagram/iss
अंतरिक्ष से उगता हुआ सूरज बेहद खूबसूरत दिखाई देता है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। तस्वीरों में  दिख रहा है कि अंतरिक्ष के अंधेरे को सूरज चीरकर बाहर आ रहा है जिसकी खूबसूरती धरती से सौ गुना ज्यादा नजर आती है। 
विज्ञापन

3 of 7
अंतरिक्ष से उगते समय ऐसा दिखता है सूरज - फोटो : instagram/ iss

ISS द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सूर्योदय काफी मनमोहक और आकर्षक नजर आ रहा है। ISS के स्पेस स्टेशन से सूर्योदय की तस्वीरें खींची गई हैं। अंतरिक्ष में उगते सूरज की तस्वीरें बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 

4 of 7
अंतरिक्ष में उगते समय ऐसा दिखता है सूरज - फोटो : instagram/ iss
ISS के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर करते ही वायरल हो गईं। अंतरिक्ष में सूर्योदय की इन तस्वीरों को देखकर लोग हैरान हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद पता चल रहा है कि अंतरिक्ष में सूर्योंदय किस प्रकार होता है। यहां धरती से बिल्कुल अलग नजारा दिख रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
अंतरिक्ष से उगते समय ऐसा दिखता है सूरज - फोटो : instagram/iss
आईएसएस ने 22 फरवरी को सूर्योदय की इन तस्वीरों को खींचा था। इस दौरान ISS प्रशांत महासागर के ऊपर से परिक्रमा कर रहा था। इसमें सूर्योदय के कई चरणों को दिखाया गया है जिसमें सूरज अलग-अलग स्थिति में दिख रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
अंतरिक्ष से उगते समय ऐसा दिखता है सूरज - फोटो : instagram/iss

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। इन तस्वीरों पर लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंतरिक्ष से उगते समय ऐसा दिखता है सूरज - फोटो : instagram/iss

अंतरिक्ष में सूर्योंदय की तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह किसी एग्जीबिशन की तरह नजर आता है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इससे खूबसूरत सूर्योदय कभी नहीं देखा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें