फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सड़क पर डांस करने लगीं एयर होस्टेस, वाहन चालकों को ऐसे समझाया, Video Viral

Sat, 13 Apr 2019 05:53 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : You Tube
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के मामले में तो हैट्रिक लगा ही चुका है। अब ये शहर ट्रैफिक व्यवस्था में भी नंबर वन आने की कवायद में जुट गया है। आम लोगों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए इंदौर पुलिस ने बीते शुक्रवार को अनूठा प्रयोग किया। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : You Tube
दरअसल, यहां शहर का ट्रैफिक सुधारने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की जगह लोगों ने एयरहोस्टेस को सड़क पर डांस करते हुए यातायात नियमों को समझाते हुए देखा। एयर होस्टेस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के 70 छात्र-छात्राओं ने रीगल, विजय नगर, रेडिसन सहित कई चौराहों पर वाहन चालकों को ठीक उसी अंदाज में नियमों की समझाइश दी, जिस तरह विमान में दी जाती हैं। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : You Tube
इस प्रयोग को देखकर शहर के लोग भी हैरान हो गए जब उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल पर ट्रैफिक पुलिस की जगह एयरहोस्टेस को देखा। इस पहल में एक-दो नहीं, कई एयरहोस्टेस सड़क पर उतरीं और अपने ही अंदाज में वाहन चालकों को यातायात का पाठ पढ़ाया।

4 of 5
- फोटो : You Tube
एयरहोस्टेस वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने, हेलमेट पहनने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। दो दिनी अभियान का उद्देश्य लोगों में बिना सख्ती किए नियमों का पालन करने की आदत डालना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : You Tube
साथ ही सुव्यवस्थिति यातायात के लिए इंदौर पुलिस एक अनूठी पहल भी करने जा रही है। पुलिस रीगल से पलासिया चौराहे के हिस्से को प्लेजरेबल (खुशनुमा) रोड बनाएगी। यहां न चालान बनेगा, न दंड दिया जाएगा। निजी कंपनी के वॉलेंटियर चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश देंगे। प्लान तैयार कर लिया गया है। अप्रैल अंत में प्रयोग शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें