फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में चाहिए 'घर का खाना' तो मिलिए इस भारतीय महिला से, विदेशी भी आते हैं ट्रेनिंग लेने

Mon, 04 Feb 2019 07:58 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Yamini Joshi - फोटो : BBC
कहा जाता है कि भारतीय खाने का असली स्वाद सिर्फ भारत में ही मिल सकता है। हालांकि अब विदेशों में भी भारतीय खाना मिलने लगा है, लेकिन वहां वो स्वाद नहीं मिल पाता जो यहां के खानों में मिलता है। अमेरिका में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। वहां रहने वाले भारतीय अपने 'घर का खाना' खाने के लिए तरस जाते हैं, लेकिन वहीं पर एक ऐसी भारतीय महिला हैं जिनके खानों में 'घर का खाने' का स्वाद आता है। यहां तक कि अब विदेशी लोग भी उनसे भारतीय खाना बनाने की ट्रेनिंग लेने आते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Yamini Joshi - फोटो : BBC
इस महिला का नाम है यामिनी जोशी। 66 वर्षीय यामिनी मूल रूप से मुंबई की निवासी हैं। हालांकि अब वो न्यूयॉर्क सिटी के क्वीन्स में रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद वह भारतीय खाना नहीं भूली हैं। अपने घर में ही उन्होंने रसोई बना रखी है, जहां वो अपने लिए खाना बनाती हैं और खाना बनाना सीखने के इच्छुक युवाओं को अपनी रसोई में ट्रेनिंग भी देती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Yamini Joshi - फोटो : BBC
यामिनी जोशी के पास कई अमेरिकी भी भारतीय खाना बनाना सीखने आते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यामिनी न्यूयॉर्क के मुख्य बिजनेस सेंटर मैनहट्टन में एक ज्वेलरी शॉप में काम करती हैं और हफ्ते में कम से कम तीन दिन वह अपने छात्रों के एक समूह को खाना बनाना सिखाती हैं। इससे उनकी अच्छी खासी कमाई भी होती है, जिससे उनको न्यूयॉर्क सिटी में अपने खर्च पूरे करने में मदद मिलती है। 

4 of 6
Yamini Joshi students - फोटो : BBC
यामिनी बताती हैं कि खाना बनाना मेरा जुनून है। इससे मेरी आमदनी में एक बहुत अच्छा सहारा भी मिल जाता है। यामिनी की कुकिंग क्लासेज में कुछ परिवार भी शामिल होते हैं, लेकिन उनके छात्रों में ज्यादातर वो लोग हैं जिन्होंने कभी घर में खाना बनाना नहीं सीखा और अब असली जायके की तलब उनको यामिनी की रसोई तक खींच ले आई है। 
विज्ञापन

5 of 6
Yamini Joshi - फोटो : BBC
यामिनी अपने छात्रों को शुद्ध भारतीय व्यंजन बनाना सिखाती हैं, जिसे उन्होंने अपने परिवार में सीखा था। यामिनी बताती हैं कि अमेरिका में लोग भारतीय खाना पसंद करते हैं। खासकर न्यूयॉर्क सिटी में भी यह बहुत अधिक लोकप्रिय है। यामिनी की रसोई में ऐसे-ऐसे लोग आते हैं जिन्होंने कभी खाना बनाना सीखा ही नहीं, इसलिए वो उनकी बताई गई चीजों को अपनी डायरी में नोट करते रहते हैं या फिर कई लोग उनके खाने बनाने के तरीकों की वीडियो भी बना लेते हैं ताकि वो अपने घर जाकर इसकी प्रैक्टिस कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yamini Joshi students - फोटो : BBC
यामिनी अपने छात्रों से हमेशा कहती हैं कि आपको अपने परिवार से कुछ खाना बनाना जरूर सीखना चाहिए, जिससे आप जहां भी जाएं अपना खाना पका सकें और अपने पसंद का स्वाद पा सकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें