रूस और यूक्रेन की लड़ाई पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। रूसी सैनिक अब यूक्रेन की राजधानी कीव तक भी पहुंच चुके हैं। ऐसे में यूक्रेन को बचाने के लिए अब नागरिक भी सेना के साथ मिलकर युद्ध लड़ रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गो ने भी अपने देश को बचाने के लिए बंदूकें उठा ली है। ऐसे में यूक्रेन से हर रोज ऐसी कहानियां निकल कर सामने आ रही हैं जिसमें रूस के खिलाफ स्थानीय नागरिक भी यूक्रेनी सेना के साथ खड़े हो गए हैं। इसी बीच यूक्रेन का एक शादीशुदा जोड़ा काफी चर्चा में बना हुआ है। पूरी दुनिया में इस जोड़े की देशभक्ति की लोग मिसाल दे रहे हैं। दरअसल, इस जोड़े की शादी के चंद घंटों बाद ही रूस ने यूक्रेन पर हमले शुरू कर दिए। जहां रूस यूक्रेन को तबाह करने पर आमादा है, वहीं यूक्रेनी सेना के साथ वहां के नागरिक भी पूरे जोश और साहस से युद्ध को लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस बहादुर जोड़े के बारे में.........