Space News: लोगों का अंतरिक्ष में जाने का सपना जल्द सच हो सकता है। दरअसल, जापान की कंपनी एक लिफ्ट (स्पेस एलिवेटर) का निर्माण कर रही है, जो अंतरिक्ष तक जाएगी। वर्तमान समय में विज्ञान और तकनीक इतना विकास कर लिया है कि अब कुछ असंभव नहीं है। स्पेस एलिवेटर बनाने वाली कंपनी का नाम ओबायशी है। कंपनी द्वारा बनाई जा रही लिफ्ट एक रिकॉर्ड समय में इंसान को मंगल ग्रह तक पहुंचा देगी। स्पेस एलिवेटर योजना पर काम कर रही है ओबायशी से जुड़े योजी इशिकावा ने बताया कि फिलहाल कंपनी शोध, रफ डिजाइन, पार्टनर्शिप बिल्डिंग और प्रमोशन काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि अभी मंगल ग्रह तक पहुंचने में छह से आठ महीने लगता है, लेकिन वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अंतरिक्ष एलिवेटर से इंसान तीन से चार महीने या यहां तक कि 40 दिनों में अंतरिक्ष में पहुंच सकता है। ओबायशी कॉर्पोरेशन की तरफ से साल 2012 में पहली बार अंतरिक्ष लिफ्ट के लिए अपनी योजना का एलान किया गया था।