फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: अमेरिका के आसमान में दिखा एलियन का जहाज! जानिए क्या है रहस्यमयी रोशनी की सच्चाई

Mon, 09 May 2022 05:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिका के आसमान में दिखा एलियन का जहाज! - फोटो : Twitter @DrChrisCombs
Ajab Gajab: दुनियाभर में आए दिन एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया जाता है। ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है या नहीं? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाश रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। अब इस बीच अमेरिका के असमान में रहस्यमयी चमकती रोशनी दिखाई दी है। यह घटना अमेरिका के जॉर्जिया की है। इस रहस्यमयी रोशनी को लेकर लोग अलग-अलग दावे करते हैं। आइए जानते हैं जॉर्जिया के आसामन में नजर आने वाली रोशनी की सच्चाई क्या है? 

जॉर्जिया के आसामन में गुरुवार की सुबह चमकती और तेज रोशनी दिखाई दी। देखने में यह रोशनी बेहद तेज और जेलीफिश की तरह नजर आ रही थी। सैन एंटोनियो में टेक्सास यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर क्रिस कॉम्ब्स ने इस रहस्यमयी रोशनी के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस रोशनी की वजह से पूरा आसमान चमक उठता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अमेरिका के आसमान में दिखा एलियन का जहाज! - फोटो : Twitter @DrChrisCombs

जानिए क्या सच में दिखा यूएफओ?

क्रिस कॉम्ब्स ने बताया है कि आसमान में दिखने वाली यह तेज रोशनी आखिर क्या थी? उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में जेलीफिश की तरह नजर आने वाली रोशनी कोई यूएफओ नहीं था। उनका कहना है कि यह स्पेसएक्स फॉल्कन 9 रॉकेट था जिसे कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। यह कैमरे से करीब 400 किमी की दूरी पर था। 
विज्ञापन

3 of 5
अमेरिका के आसमान में दिखा एलियन का जहाज! - फोटो : Twitter @DrChrisCombs
कैनेडी स्पेस सेंटर से हर साल दर्जनों रॉकेट लॉन्च किए जाते हैं। इनमें कुछ ऐसे होते हैं जिनसे आसमान में किसी जानवर की तरह छवि का आभास होता है। कॉम्ब्स ने बताया कि फिजिक्स और सही समय के संयोजन से आसमान में ऐसा नजारा दिखा।  

4 of 5
अमेरिका के आसमान में दिखा एलियन का जहाज! - फोटो : Twitter @DrChrisCombs

कॉम्ब्स ने बताया कि फॉल्कन 9 रॉकेट इंजन के नॉजल से निकलने वाली गैस से आसमान में जेलिफिश जैसा आकार बना। नॉजल के अंदर और बाहर दबाव में अंतर के कारण बल्बनुमा आकार का निर्माण होता है। दरअसल ये वीडियो 14 सेकेंड का है, हालांकि संभावना है कि इस घटना को पांच मिनट तक रिकॉर्ड किया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमेरिका के आसमान में दिखा एलियन का जहाज! - फोटो : Pixabay
जेलीफिश का आकार, तो समझ में आ गया कि कैसे बना, लेकिन यह रहस्यमयी चमकती रोशनी आखिर क्या थी। इसके बारे में कॉम्ब्स का कहना है कि फॉल्कन 9 रॉकेट का प्रक्षेपण सुबह 5.45 बजे किया गया था। जहां पर सूरज की रोशनी क्षितिज के बिल्कुल ऊपर से आयी जिसकी वजह से एग्जॉस्ट प्लम चमकने लगा। जमीन पर भेल ही अंधेरा रहा हो, लेकिन आसमान में सूरज की रोशनी से यह चमक उठा। उन्होंने बताया कि फिजिक्स और सही समय की वजह से जेली फिश का निर्माण होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें