August 2026 Solar Eclipse: 12 अगस्त 2026 का दिन खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास है। इस दिन बेहद खास सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। माना जा रहा है कि यूरोप और उत्तरी ध्रुवीय इलाकों में करीब 27 वर्षों के बाद पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि, इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है।
यह पूर्ण सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, पुर्तगाल का उत्तरी हिस्सा और रूस का उत्तरी ध्रुवीय इलाके में दिखाई देगा, जबकि यूरोप अन्य इलाकों, कनाडा, अमेरिका, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक महासागर क्षेत्र में आंशिक ग्रहण नजर आएगा। हम आपको अपनी खबर में इस सूर्य ग्रहण के बारे में कुछ खास बाते बताएंगे। र्य ग्रहण के दौरान सूर्य, द्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और सूर्य को चंद्रमा ढक लेता है। इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।