फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए क्या है समय और भारत में दिखेगा या नहीं

Wed, 12 Aug 2026 05:33 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

August 2026 Solar Eclipse: 12 अगस्त 2026 बुधवार के साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। यग ग्रहण बेहद खास होने वाला है। यूरोप के प्रमुख भू-भाग पर 27 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए क्या है समय - फोटो : AI
August 2026 Solar Eclipse: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए 12 अगस्त 2026 बुधवार का दिन बेहद खास है। बुधवार को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, अटलांटिक महासागर, उत्तरी स्पेन और पुर्तगाल के कुछ इलाकों में  पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा, तो वहीं यूरोप के अन्य इलाकों, कनाडा, अमेरिका, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक महासागर क्षेत्र में आंशिक ग्रहण नजर आएगा। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि यूरोप और उत्तरी ध्रुवीय इलाकों में करीब 27 साल बाद यह पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।  यूरोप के मुख्य भू-भाग पर 1999 के बाद यह पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण है। इन जगहों पर कुछ पल के लिए  दिन में ही अंधेरा यानी रात जैसा नजारा हो जाएगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत नहीं देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और सूर्य को चंद्रमा ढक लेता है। इस खगीलय को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए क्या है समय - फोटो : Freepik

कब लगता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो सूर्य का बिंब समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ती है वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखाई देता। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तब सूर्य ग्रहण की घटना होती है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है, पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण। 
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए क्या है समय - फोटो : Freepik

कब लगेगा सूर्य ग्रहण? 

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त (बुधवार) लगेगा, जो एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है, क्योंकि यहां पर इस समय रात होगी। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण की 12 अगस्त 2026 को रात 9:04 बजे शुरुआत होगी और रात 11:16 बजे ग्रहण अपने चरम पर (चंद्रमा सूर्य को सबसे ज्यादा ढकेगा) होगा। 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे सूर्य ग्रहण खत्म होगा। 

Viral Post: विदेश भेजने के लिए तुड़वाई 15 साल पुरानी FD, 50 लाख खर्च, नौकरी मिलने के बाद भी पैसे को तरसा बेटा

4 of 5
सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए क्या है समय - फोटो : Freepik
क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण? 

पूर्ण सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब धरती और सूर्य के बीच चंद्रमा आता है। चंद्रमा की छाया पूरी तरह धरती को ढक लेती है। इस स्थिति में चंद्रमा की पूर्ण छाया धरती पर पड़ती है। इससे अंधेरा सा नजारा हो जाता है। इस अवस्था को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

Viral Video: रील के लिए महिला ने बच्चे को ब्रिज पर छोड़ा अकेला, वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए क्या है समय - फोटो : Freepik
कितने तरह के होते हैं सूर्य ग्रहण 

पूर्ण सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब धरती और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। चंद्रमा की छाया पूरी तरह धरती को ढक लेती है। इस स्थिति में चंद्रमा की पूर्ण छाया धरती पर पड़ती है, जिससे अंधेरा सा नजारा हो जाता है। इस अवस्था को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

वलयाकार सूर्य ग्रहण

इस सूर्य ग्रहण में धरती से चंद्रमा दूर होता है। इस समय चांद, सूर्य को पूरी तरह नहीं ढकता है, लेकिन इस दौरान सूर्य रिंग आफ फायर जैसा दिखता है और आकार में भी छोटा दिखता है। 

आंशिक सूर्य ग्रहण 

आंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है, लेकिन एक पक्ति में सूर्य, चंद्रमा और धरती नहीं होते हैं। सूर्य का सिर्फ एक भाग ही ढका हुआ नजर आएगा। आंशिक सूर्य ग्रहण को ही खंडगास सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें