Solar Eclipse 2024: आज यानी सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। अमेरिका, उत्तरी अटलांटिक से लगे मेक्सिको और कनाडा में इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को साफ देखा जा सकता है। इन देशों के कुछ इलाकों में सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ समय के लिए आसमान काला हो जाएगा। जिस रास्ते से होकर पूर्ण सूर्य ग्रहण गुजरेगा, उसे पॉथ ऑफ टोटलिटी कहा जाता है। मेक्सिको से 181 किलोमीटर चौड़ी पट्टी के साथ इसकी शुरुआत होगी और अमेरिका से होते हुए कनाडा पहुंचेगा।
अमेरिका के कई शहरों में यह ग्रहण दिखाई देगा। इस बार का सूर्य ग्रहण कई मामलों में खास है। सबसे खास बात यह है कि यह 50 साल बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। सूरज को चंद्रमा पूरी तरह से ढक लेता है, तो पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि अभी पृथ्वी के किस इलाके में आज तक सबसे ज्यादा बार सूर्य ग्रहण नजर आया है।