फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब: अलग-अलग रंगों के साबुन से क्यों निकलता है केवल सफेद रंग का झाग, जानिए इसके पीछे की वजह

Fri, 15 Apr 2022 03:45 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अलग-अलग रंगों के साबुन से क्यों निकलता है केवल सफेद रंग का झाग? - फोटो : istock
साबुन का इस्तेमाल काफी आम है, हम लोग दिन में कई दफा नहाने के लिए या अपने हाथ साफ करने के लिए करते हैं। मार्केट में अलग-अलग रंगों के कई साबुन उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल आपने जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अलग-अलग रंगों के साबुन से जो झाग निकलता है वो हमेशा सफेद ही क्यों होता है? साबुन का रंग जैसा है झाग का रंग भी वैसा ही क्यों नहीं होता? अगर अब आप सोच में पड़ गए हैं तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसे साबुन से हाथ धोने के बाद उसका रंग कहां खो जाता है। दरअसल, इसके पीछे भी विज्ञान है।  

जानिए ऐसा क्यों होता है...
आपको जानकर हैरानी होगी कि विज्ञान के मुताबिक किसी भी चीज का अपना रंग नहीं होता। किसी भी चीजों के रंगीन दिखने की वजह प्रकाश की किरणें होती है। दरअसल, प्रकाश की किरणें में सात रंग होते हैं, जिनके अवशोषित या परावर्तित होने पर उस वस्तु का रंग दिखाई देता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अलग-अलग रंगों के साबुन से क्यों निकलता है केवल सफेद रंग का झाग? - फोटो : istock
जब कोई चीज प्रकाश की सभी किरणों को अवशोषित कर लेती है, तो वह काली दिखती है। इसके बिल्कुल विपरीत जब कोई चीज प्रकाश की सभी किरणों को परावर्तित कर देती है, तो वह चीज सफेद दिखाई देती है। कुछ ऐसा ही झाग के मामले में भी होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
अलग-अलग रंगों के साबुन से क्यों निकलता है केवल सफेद रंग का झाग? - फोटो : istock
इसके अलावा सफेद रंग के दिखने का ये भी कारण है कि साबुन में इस्तेमाल होने वाली डाई अधिक प्रभावी नहीं होती, जिससे इसका रंग दिखाई नहीं देता है। 

4 of 7
अलग-अलग रंगों के साबुन से क्यों निकलता है केवल सफेद रंग का झाग? - फोटो : istock
एक रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भी रंग के साबुन का जब झाग बनता है, तो इसमें पानी, हवा और साबुन मौजूद होता है, जो गोल आकार लेकर बुलबुलों के रूप में दिखते हैं। जब इन पर रौशनी यानी प्रकाश की किरणें पड़ती हैं, तो ये परावर्तित हो जाती हैं और  ये ट्रांसपेरेंट बुलबुले सफेद रंग के नजर आते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
अलग-अलग रंगों के साबुन से क्यों निकलता है केवल सफेद रंग का झाग? - फोटो : istock
विज्ञान के मुताबिक साबुन के झाग से बनने वाले छोटे-छोटे बुलबुले सतरंगी पारदर्शी फिल्म से निर्मित होते हैं, लेकिन ये छोटे-छोटे बुलबुले ट्रांसपेरेंट यानी पारदर्शी होते हैं। यही वजह है कि जब इन पर प्रकाश की किरण पड़ती है, तो इसके सभी रंग परावर्तित हो जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अलग-अलग रंगों के साबुन से क्यों निकलता है केवल सफेद रंग का झाग? - फोटो : istock
विज्ञान कहता है कि जब ऐसा होता है, तो ये बुलबुले सफेद दिखाई देते हैं। यही कारण है कि साबुन हरे रंग का हो या फिर गुलाबी उसमे से निकलने वाला झाग हमेशा सफेद रंग का ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अलग-अलग रंगों के साबुन से क्यों निकलता है केवल सफेद रंग का झाग? - फोटो : istock
अब जब भी आप अगली बार साबुन का इस्तेमाल करेंगे तो ये जरूर ध्यान में रखें कि ये सफेद रंग का दिखने वाला झाग असल में प्रकाश की किरणों के परावर्तित होने की वजह से सफेद नजर आ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें