फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snow Moon 2025: आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कहां आएगा नजर स्नो मून

Wed, 12 Feb 2025 05:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Snow Moon 2025: 12 फरवरी को आसमान में एक बेहद खूबसूरत और अद्भुत नजारा दिखेगा। अमेरिकी और यूरोपीय परंपराओं से स्नो मून नाम आया है। ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक के मुताबिक, हर साल फरवरी में पूर्णिमा को स्नो मून कहा जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कहां आएगा नजर स्नो मून - फोटो : Freepik
Snow Moon 2025: साल की दूसरी पूर्णिमा या फरवरी के फुल मून को (Full Moon) को स्नो मून (Snow Moon) कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की रोशनी अपने चरम पर होती है। सर्दियों के मौसम में बर्फबारी की वजह से इस फुल मून को स्नो मून कहा जाता है। साल 2025 की दूसरी पूर्णिमा यानी माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को है। माघ महीने की पूर्णिमा को स्नो मून दिखाई देगा। 

स्नो मून को बिना किसी यंत्र यानी नंगी आंखों से देखा जा सकता है। अगर खराब मौसम होता है, तो इसे देखना मुश्किल होता है। इसलिए इसे हंगर मून (Hunger Moon) भी कहा जाता है। साल की दूसरी पूर्णिमा को चांद पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सबसे दूर बिंदु पर चला जाता है। इसके कारण उत्तरी गोलार्ध पर सबसे अधिक बर्फ पड़ती है। स्नो मून तब देखा जाता है जब चांद पृथ्वी के सामने सूरज के ठीक सीध में होता है। इस दौरान चांद आम दिनों के मुकाबले थोड़ा छोटा भी नजर आता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कहां आएगा नजर स्नो मून - फोटो : Freepik
स्नो मून क्या होता है?

12 फरवरी को आसमान में एक बेहद खूबसूरत और अद्भुत नजारा दिखेगा। अमेरिकी और यूरोपीय परंपराओं से स्नो मून नाम आया है। ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक के मुताबिक, हर साल फरवरी में पूर्णिमा को स्नो मून कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कहां आएगा नजर स्नो मून - फोटो : Freepik
ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय आमतौर पर भारी बर्फबारी होती है। आम तौर पर फरवरी में बर्फबारी होती है। इसलिए स्नो फाॅल से जोड़ते हुए इसे स्नो मून कहा जाता है। अमेरिका और यूरोपीय देशों में यह बेहद लोकप्रिय है। 

Female Naga Sadhu: कुंभ के बाद कहां चली जाती हैं महिला नागा साधु, जानिए इनके जीवन से जुड़ी रहस्यमयी बातें

4 of 5
आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कहां आएगा नजर स्नो मून - फोटो : Freepik
कब और कहां दिखाई देगा?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार की शाम को स्नो मून करीब 6:41 बजे शाम को दिखना शुरू होगा, तो वहीं यह भारतीय समयानुसार, 12 फरवरी को करीब शाम 7 बजकर 23 मिनट पर आसमान में दिखेगा। माघ पूर्णिमा का चांद दूधिया रोशनी से नहाया दिखेगा और आगे जाकर इसकी रोशनी अपने चरम पर होगी।

Asteroid 2024 Yr4: चांद से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कहां आएगा नजर स्नो मून - फोटो : Freepik
पूर्वी अमेरिकी राज्यों में स्नो मून बिल्कुल साफ देखा जा सकता है। हालांकि, यह भारत में नहीं दिखेगा। भारत में माघ पूर्णिमा का चांद दिखेगा, लेकिन यह दूधिया रोशनी वाला स्नो मून जैसा नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें