Snakes Myths & Facts: सांप की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक और जहीरले जीवों में होती है। दुनियाभर में सांप की तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पाई जाने वाली सांपों की 69 प्रजातियां बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं, तो वहीं 40 जमीन पर रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा सांप के बारे में बारे बताएंगे, जिसकी अक्सर चर्चा होती है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या सच में दो मुंह वाले सांप होते हैं?
दुनिया में दो-मुंहे वाले सांप वास्तव में मौजूद हैं, जिन्हें वैज्ञानिक भाषा में बाइसेफली कहा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांप में यह जन्मजात दोष होता है। ऐसी स्थिति तब होती है, जब एक भ्रूण पूरी तरह से दो हिस्सों में नहीं बंट पाता है। यह उसी तरह होता है जिस तरह इंसानों में सियामी जुड़वां के मामले में होते हैं। यह सिर्फ एक लाख सांपों में से एक में देखने को मिलती है। ऐसे सांपों के दो सिर, दो दिमाग और कभी-कभी अलग-अलग गले या पेट भी हो सकते हैं।