Snake Interesting Facts: सांप धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में शामिल हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं जबकि 40 जमीन पर रहने वाले हैं। लेकिन आप जानते हैं कि सांप कितने घंटे सोते हैं और कब जगते हैं? सांप के सोने का समय और तरीका जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
दरअसल, सांप एक दिन में औसतन 16 घंटे सोते हैं, जो इंसानों से दोगुना है। यह अपनी नींद को पूरा करने के लिए बिल या गुफाओं में चले जाते हैं। कई बार यह इतना सोते हैं कि आलसी लगने लगते हैं। सांपों की नींद उनकी प्रजाति और मौसम पर भी निर्भर है।