फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: साली-अगले जन्म में आप क्या बनना पसंद करेंगे? जीजा ने दिया झन्नाटेदार का जवाब

Thu, 01 Oct 2026 07:41 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
जोक्स: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।

पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
साली- जीजू, अगले जन्म में आप क्या बनना पसंद करोगे?
जीजा- छिपकली!
साली- वो क्यों जीजू?
जीजा- क्योंकि तुम्हारी बहन सिर्फ छिपकली से ही डरती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।

हिंदी जोक्स: लड़की ने रखा लड़के के लिए व्रत, फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।

फनी जोक्स: क्या कर रही हो? बेटी का जवाब सुनकर मां ने पकड़ा अपना सिर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- तुमसे कुछ कहना था, कहूं..?
लड़की- हां बोलो...
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं...
लड़की- करो... करो... मैं भी किसी से करती हूं,
सब किसी न किसी से करते हैं...!!!
लड़का बेहोश...

डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें