फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: जब राधा ने श्री कृष्ण को छूने से कर दिया था मना, अरिष्टासुर को मारने से थीं नाराज

Thu, 11 Aug 2022 10:48 AM IST
धर्मेंद्र सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जब राधा ने कृष्ण को छूने से कर दिया था मना - फोटो : Istock
Janmashtami 2022: इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं हम सभी के मन में रची बसी हैं। भगवान श्री कृष्ण की प्रेम लीला भी बेहद प्रचलित है। भगवान श्री कृष्ण और राधा जी का नाम हर किसी के मन में रहता है। भगवान श्री कृष्ण राधा से इतना प्रेम करते थे कि जब वह उनसे दूर हुए थे, तो अपनी बांसुरी को तोड़ दिया था और फिर कभी बांसुरी नहीं बजाई। 

पूरी दुनिया में भगवान श्री कृष्ण और राधा का प्रेम प्रसिद्ध है और दोनों एक दूसरे के हृदय में वास करते हैं। लेकिन एक बार भगवान श्री कृष्ण से राधा जी इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुझे मत छूना। राधा और गोपियां भगवान श्री कृष्ण से दूर रहने लगीं। आइए जानते हैं कि आखिर श्री कृष्ण ने ऐसा क्या किया था कि राधा जी उनसे नाराज हो गईं? 
विज्ञापन

2 of 5
जब राधा ने कृष्ण को छूने से कर दिया था मना - फोटो : iStock
भगवान श्री कृष्ण के बचपन से कई लीलाएं जुड़ हुई हैं। उन्होंने कंस से पहले कई राक्षसों का वध किया था। श्री कृष्ण ने पूतना से लेकर दानव बैल अरिष्टासुर तक को मारा था। श्री कृष्ण के मामा कंस ने उनको मारने के लिए अरिष्टासुर (वृषभासुर) को भेजा था, लेकिन भगवान कृष्ण ने युद्ध में राक्षस का वध कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
जब राधा ने कृष्ण को छूने से कर दिया था मना - फोटो : Istock

पुराणों के मुताबिक, द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण अपने मित्रों के साथ गायों को चरा रहे थे। तभी श्री कृष्ण को मारने के लिए राक्षस अरिष्टासुर बैल का वेश धारण कर वहां पहुंचा और गायों को मारने लगा। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण और अरिष्टासुर के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अरिष्टासुर नाम के राक्षस का वध कर दिया। 

4 of 5
जब राधा ने कृष्ण को छूने से कर दिया था मना - फोटो : Istock

दरअसल अरिष्टासुर बैल का रूप धारण कर श्री कृष्ण को मारने के लिए आया था, इसकी वजह से राधा और गोपियों ने अरिष्टासुर के वध को गौ हत्या मान लिया। इसके बाद राधा जी ने श्री कृष्ण को गौ हत्यारा मानकर छूने से मना कर दिया। लेकिन भगवान श्री कृष्ण ने राधा को समझाया कि वह एक राक्षस था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जब राधा ने कृष्ण को छूने से कर दिया था मना - फोटो : amar ujala

भगवान श्री कृष्ण ने राधा को बताया कि उन्होंने एक राक्षस का वध किया है किसी बैल को नहीं मारा है। लेकिन इसके बाद भी राधा नहीं मानीं। फिर भगवान श्री कृष्ण ने अपनी एड़ी को जोर से पटका जिससे वहां जल की धारा फूट गई और एक कुंड बन गया। भगवान श्री कृष्ण ने सभी तीर्थों को यहां पर बुलाया और इसके बाद सभी कुंड में चले गए। फिर श्री कृष्ण ने कुंड में स्नान किया जिसके बाद उनको सभी तीर्थों का पुण्य मिल गया। यह कुंड आज भी गोवर्धन पर्वत की तलहटी में स्थित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें