अमरनाथ तीर्थ स्थल के शिवलिंग के बारे में तो हर कोई जानता है, जहां बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरनाथ के शिवलिंग की तरह ही एक और शिवलिंग कहीं और भी है, जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा, ऑस्ट्रिया
- फोटो : Social media
दरअसल ऑस्ट्रिया के सल्जबर्ग शहर के पास वरफेन में एक 40 किलोमीटर लंबी हिम गुफा है, जिसमें कुदरती शिवलिंग जैसी आकृति बनी है। यह आकृति अमरनाथ के शिवलिंग से कई गुना बड़ी है।
विज्ञापन
3 of 5
दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा, ऑस्ट्रिया
- फोटो : Social media
इस गुफा में लगभग एक किलोमीटर तक सीढ़ियां बनाई गई हैं, ताकि इस 'शिवलिंग' के करीब आसानी से पहुंचा जा सके। इस 'शिवलिंग' की ऊंचाई लगभग 75 फीट है। गुफा के अंदर जाने के लिए लोगों को खतरनाक रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।
दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा, ऑस्ट्रिया
- फोटो : Social media
यह हिम गुफा मई से अक्टूबर तक खुली रहती हैं। यहां आपको गर्मी के महीनों में भी ठंड का अहसास होगा। इस गुफा में आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप किसी अलग दुनिया में आ गए हों।