फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliens News: यूएफओ एक्सपर्ट का चौंकाने वाला खुलासा, एलियंस को लेकर इस दावे से वैज्ञानिक भी हैरान

Mon, 20 Feb 2023 10:45 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यूएफओ एक्सपर्ट का एलियन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : iStock
Aleins News: दुनियाभर में एलियन को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। हाल के दिनों में अमेरिका समेत कुछ देशों में रहस्यमयी अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) दिखाई दिए थे जिसके बाद परग्रही जीव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के आसमान में रहस्यमयी चीज देखी गई, लेकिन बाद में पता चला कि यह चीन के 'जासूसी गुब्बारे' हैं। अमेरिकी वायुसेना ने फाइटर जेट्स की मदद से जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था।

अमेरिका के बाद कनाडा और चीन में भी यूएफओ देखे जाने की घटना सामने आई। बाद में दावा किया गया कि यह सभी जासूसी गुब्बारे थे। लेकिन यूएफओ पर अमेरिकी वायु सेना के उत्तरी हवाई क्षेत्र की देखरेख करने वाले जनरल के बयान ने लोगों के मन में सवाल खड़ा कर दिया। क्या अमेरिका दुनिया से एलियन को लेकर कोई रहस्य छिपा रहा है? अमेरिकी जनरल का कहना था कि यूएफओ देखे जाने और उन्हें मार गिराने के सामने आ रहे मामले में एलियंस या अन्य किसी वजह को इनकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
दुनिया में एलियन पर फिर क्यों छिड़ी चर्चा? - फोटो : iStock
इन सवाल के बीच अब यूएफओ एक्सपर्ट मैल्कम रॉबिंस के चौंकाने वाले दावे पर चर्चा शुरू हो गई है। उनके दावे से वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ गए हैं। उनका कहना है कि हमारी धरती पर आदिकाल से एलियन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब इंसान गुफाओं में रहता था, तब से ही धरती पर एलियन के आने की शुरुआत हो चुकी है। उनका कहना है कि एलियन का धरती पर आने का कोई शांतिपूर्ण एजेंडा नहीं हो सकता। 
 
विज्ञापन

3 of 6
इस दिन धरती पर आएंगे एलियंस - फोटो : iStock
मैल्कम के इस बयान के बाद चर्चा बढ़ गई है कि क्या सच में एलियन धरती के लिए खतरा साबित हो सकते हैं? मैल्कम रॉबिंस अभी तक एलियंस और यूएफओ पर 10 किताबें लिख चुके हैं। मैल्कम को दुनिया में यूएफओ एक्सपर्ट माना जाता है।
 

4 of 6
अमेरिका के पास हैं यूएफओ वीडियो - फोटो : iStock
एलियन के होने से अमेरिका सेना करती है इंकार

दुनिया में सबसे ताकतवर और आधुनिक अमेरिकी सेना एलियन की मौजदूगी से इंकार करती है। बीते साल अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें कहा गया था कि यूएफओ या एलियंस नहीं हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना था कि यूएफओ सिर्फ विदेशी सर्विलांस ऑपरेशन या हवा में तैरने वाली चीजें हैं। अमेरिकी सरकार अब यूएफओ को यूएपी कहती है। 


Ajab-Gajab: दुनिया का सबसे छोटा देश, जहां रहते हैं सिर्फ 27 लोग, जानिए समंदर के बीच कैसे जीवन जीते हैं लोग
विज्ञापन

5 of 6
इस दिन धरती पर आएंगे एलियंस - फोटो : iStock
अमेरिका अधिकारियों का कहना है कि कई यूएपी घटनाओं की पहचान आधिकारिक तौर पर सामान्य चीनी सर्विलांस ड्रोन के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि चीन ने पहले अमेरिकी एडवांस फाइटर प्लेन की योजना चुराई की थी और अब यह जानने की कोशिश कर रहा है कि अमेरिकी पायलटों को कैसे ट्रेनिंग दी जाती है। हाल ली में अमेरिका ने चीन पर गुब्बारों के जरिए जासूसी करने का आरोप भी लगाया है। 

Hornbill Bird: नर की मृत्यु के बाद मादा और बच्चों की भी हो जाती है मौत, जानें कारण
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलियंस से संपर्क करने में लग सकते हैं चार लाख साल - फोटो : iStock
अमेरिका पर लगता है एलियन की जानकारी छिपाने का आरोप

अमेरिका पर लंबे समय से एलियन और यूएफओ से जुड़ी जानकारियों को छिपाने का आरोप लगता है। अमेरिका में कई गुप्त जगहे हैं, जहां पर कोई नहीं जा सकता है। इन्हीं  जगहों में एरिया-51 शामिल है।  कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियंस को छिपा कर रखा है और उन पर प्रयोग किया जा रहा है। इस जगह को गुप्त रखा गया था और इसके बारे में अमेरिका के लोग भी नहीं जानते थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार इस जगह में बारे में दुनिया को बताया था। अमेरिका के नेवादा में रेगिस्तान के बीच स्थित यह एक सीक्रेट एयरफोर्स बेस है, लेकिन इसको लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें