फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pyramid: मिस्र का रहस्यमयी पिरामिड, जिसके अंदर हो सकता है खजाना, जानिए कौन है इसका मालिक

Sun, 27 Aug 2023 02:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Scientists reveal hidden corridor in Great Pyramid of Giza - फोटो : iStock
Secret Place in Egypt’s Great Pyramid: दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं, जो बेहद रहस्मयी हैं। इन्हीं जगहों में मिस्र के पिरामिड भी शामिल है। मिस्र की सबसे रहस्यमयी कलाकृति 'द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा' (Egypt’s Great Pyramid) है। यह दुनिया की सात अजूबों में से एक है। बताया जाता है कि पिरामिडों का इतिहास 4000 साल पुराना है। इन पिरामिडों से जुड़े कई रहस्य हैं, जिनके बारे में किसी के पास सही जानकारी नहीं है। 

वैज्ञानिक मिस्र के ग्रेट पिरामिड में छिपे एक रहस्य को सुलझाने की कोशिश में लगे हैं। उनका मानना है कि पिरामिड के भीतर मिस्त्र के फिरौन का बेशकीमती खजाना भरा हो सकता है। इस खजाने को खोजने में वैज्ञानिक दिन रात जुटे हैं। 26वीं शताब्दी ईसा पूर्व में फिरौन का मिस्र पर शासन था। मिस्र के प्राचीन राजाओं के लिए फिरौन शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी जगह के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
Scientists reveal hidden corridor in Great Pyramid of Giza - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार साल 2017 में इस जगह की खोज हुई थी। तब से लेकर अब तक उसका रहस्य बरकरार है, क्योंकि किसी को पता नहीं है कि आखिर उसके भीतर क्या है। अब वैज्ञानिक उस रहस्य का पता लगा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Scientists reveal hidden corridor in Great Pyramid of Giza - फोटो : Pixabay
वैज्ञानिक रहस्य को जानने के लिए स्कैनिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पिरामिड के अंदर स्थित इस खाली जगह को लेकर कोई जानकारी मिलेगी। 


Indian Railways: भारत के इस रेलवे स्टेशन से पैदल ही जा सकते हैं विदेश, जानिए इसके बारे में...

4 of 6
Scientists reveal hidden corridor in Great Pyramid of Giza - फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों को हाल ही में पता चला कि चैंबर अनुमान से 10 मीटर बड़ा है और यह 40 मीटर लंबा है। खाली जगह में आखिर क्या हो सकता है? इसको लेकर पुरातत्व पॉडकास्ट एन्सिएंट आर्किटेक्ट के मैथ्यू सिबसन ने कुछ सिद्धांत पेश किए हैं। 

Egypt Pyramid: मिस्र के पिरामिडों में लगे लाखों पत्थरों को लाए थे एलियन? नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

5 of 6
Scientists reveal hidden corridor in Great Pyramid of Giza - फोटो : Pixabay
उन्होंने बताया कि कुछ लोग मानते हैं कि वह खाली स्थान एक या उससे ज्यादा ड्योढ़ी है। इस जगह पर खुफू ने बहुमूल्य शाही और धार्मिक वस्तुएं इकट्ठा की है। इस वस्तुओं का वह जीवन में इस्तेमाल करता। उनका कहना है कि तीन अलग-अलग चैंबरों को एक साथ देखा जा सकता है, जिनमें एक खुफू का अंतिम विश्राम स्थल भी हो सकता है। अटकलें यह भी लगाई जाती हैं कि वहां ममी भी हो सकती हैं। 

Weird Shop: ऊंचे पहाड़ पर हवा में लटकी है ये अनोखी दुकान, चाय पीने के लिए रस्सी से जाते हैं ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Scientists reveal hidden corridor in Great Pyramid of Giza - फोटो : Pixabay
प्राचीन मिस्र का खुफू एक शासक था। खुफू पुराने साम्राज्य काल के पहले भाग में चौथे राजवंश का दूसरा फिरौन था। जापानी एक्सपर्ट युकिनोरी कावे के हाल ही में किए विश्लेषण से पता चला है कि छिपा स्थान स्लाइडिंग ग्रैंड गैलरी के समानांतर नहीं चलता है। जैसे माना गया था, लेकिन वास्तव में चार मीटर चौड़ा और चार मीटर लंबा एक चैंबर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें